Thursday, June 12, 2025
Home उत्तराखंड महिलाएं कर रहीं देश व प्रदेश का नाम रोशन,सशक्त महिला से होता...

महिलाएं कर रहीं देश व प्रदेश का नाम रोशन,सशक्त महिला से होता है सशक्त समाज का निर्माण-रेखा आर्या

प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या आज आई०आई०टी० रूड़की पहुंची जहां उन्होंने महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में प्रतिभाग किया।उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में सभी छात्रों को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण विषय पर उन्होंने अपने विचार रखे।कहा कि महिलाएं हमारे देश की धरोहर है, अतः उन्हें जितना सम्मान और सशक्त किया जाए उतनी ही हमारे देश की समृद्धि होगी और हमारा देश सशक्त बनेगा।महिलाओं का स्वास्थ्य उनके घर, परिवार और समाज के लिए कभी भी प्राथमिकता में नहीं रहा है इसलिए उन्हें इसके लिए भी जागरूक किया जाना अतिआवश्यक है।

साथ ही कहा कि महिलाओं के शारीरिक, मानसिक, मौलिक और आर्थिक सशक्तिकरण के कारण ही घर, परिवार और देश का सशक्तिकरण हो सकता है।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि एक स्वस्थ और समृद्ध सोच से अगर पुरुष वर्ग और एक महिला दूसरी महिला की साथी बने तो हमारे देश को एक स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध राष्ट्र होने से कोई नहीं रोक सकता है। इसके लिए जरूरी है बचपन से माता पिता अपने बच्चों में समान रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के बीज बोये।कहा कि आज हमारी बेटियां किसी से भी कम नही है ,वह आज पुरुषों के मुकाबले हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति समाज मे जो धारणा बनी थी आज बेटियां उसे तोड़ने का कार्य कर रही हैं।सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारी महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने 30 प्रतिशत का आरक्षण लागू किया है।जिसके द्वारा अब महिलाएं स्वालंबी व आत्मनिर्भर बनेगी और वह भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी।साथ ही इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

महिला अपराधों पर कांग्रेस कर रही राजनीति: आशा नौटियाल

जनता को धामी सरकार पर भरोसा, कांग्रेस राज मे सुनवाई तो दूर, अपराधियों को मिला सरंक्षण   भाजपा ने महिला अपराधों पर कठोर कार्रवाई के...

फर्जी राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड पर प्रशासन ने तरेरी नजर, डीएम के मुख्य चिकित्साधिकारी से मांगी आयुष्मान कार्ड धारकों की 15 दिवस में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हैं सख्त निर्देश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सिर्फ पात्र लाभर्थियों को ही मिले    डीएसओ को जिले...

रुद्रपुर में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में किसानों से कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया संवाद

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज जनपद ऊधमसिंह नगर के विकासखंड रुद्रपुर की ग्राम पंचायत शांतिपुरी में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

महिला अपराधों पर कांग्रेस कर रही राजनीति: आशा नौटियाल

जनता को धामी सरकार पर भरोसा, कांग्रेस राज मे सुनवाई तो दूर, अपराधियों को मिला सरंक्षण   भाजपा ने महिला अपराधों पर कठोर कार्रवाई के...

फर्जी राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड पर प्रशासन ने तरेरी नजर, डीएम के मुख्य चिकित्साधिकारी से मांगी आयुष्मान कार्ड धारकों की 15 दिवस में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हैं सख्त निर्देश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सिर्फ पात्र लाभर्थियों को ही मिले    डीएसओ को जिले...

रुद्रपुर में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में किसानों से कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया संवाद

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज जनपद ऊधमसिंह नगर के विकासखंड रुद्रपुर की ग्राम पंचायत शांतिपुरी में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में...

स्वास्थ्य विभाग में हुए डॉक्टरों के बम्पर तबादले, निदेशक से लेकर कई JD भी हुए इधर-उधर

चिकित्सकों की नई तैनाती से सभी स्थानों पर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा- डॉ आर राजेश कुमार   उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में आज एक बड़े...

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश की महिला आयोग बाल आयोग व प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षगणों से किया सीधा सवाल

क्या हरिद्वार भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष अनामिका शर्मा की बेटी से मिलने इन तीनों में से कोई गया क्या ?   क्या...

बड़ासु में केदारनाथ धाम जा रहे हेलीकाप्टर की हुई हार्ड क्रैश लैंडिंग

बड़ासु में हुई हेलीकाप्टर की हार्ड क्रैश लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, पायलट हल्के रूप से हुआ घायल, नज़दीकी हॉस्पिटल में किया...

कुमाऊं क्वेस्ट : भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ने मोटरसाइकिल अभियान को दिखाई हरी झंडी

भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने “कुमाऊं क्वेस्ट” नामक मोटरसाइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना...

विश्व पर्यावरण दिवस से उत्तराखंड प्लास्टिक उन्मूलन कार सेवा की शुरुआत

जहाँ एक ओर भारतीय सशस्त्र बल सीमापार आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं, वहीं अतुल्य गंगा ट्रस्ट (AGT) के पूर्व सैनिक — जो...

हरिद्वार भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष का वेश्यावृति मामले में गिरफ्तारी पार्टी के लिए शर्मनाक

महिला नेत्री पर लगे गंभीर आरोपों से पार्टी के नारे चाल चरित्र चेहरा और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की खुली पोल महिला का...

मध्य कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने प्लास्टिक उन्मूलन कार सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों की पहल पर अतुल्य गंगा ट्रस्ट, जो 2019 से गंगा नदी के सतत कायाकल्प के लिए समर्पित है, 05...