Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड नाबार्ड ने मनाया 44वां स्थापना दिवस समारोह

नाबार्ड ने मनाया 44वां स्थापना दिवस समारोह

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत रहे मुख्य अतिथि

उत्कृष्ट कार्यों के लिए एम-पैक्स समितियों और जिला सहकारी बैंकों को सम्मान

देहरादून। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने राष्ट्र सेवा के 44वें वर्ष में प्रवेश करते हुए उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय में स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। आईटी पार्क, सहस्त्रधारा रोड स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सहकारिता, स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों और कृषक उत्पादक संगठनों के स्टॉलों का अवलोकन किया और उनके उत्पादों की सराहना की।

समारोह में नाबार्ड की 44 वर्षों की यात्रा और वर्तमान योजनाओं पर आधारित लघु फिल्म व प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर “समावेशी विकास हेतु ग्रामीण उद्यम का प्रोत्साहन” विषय पर पैनल चर्चा भी हुई। महाप्रबंधक शशि कुमार ने स्वागत भाषण में नाबार्ड की उपलब्धियों और उत्तराखंड में क्रियान्वित पहलों का विवरण दिया। मुख्य महाप्रबंधक पंकज यादव ने ग्रामीण वित्तीय संस्थाओं के साथ नाबार्ड की साझेदारी और विकास कार्यों की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि नाबार्ड का उत्तराखंड के विकास में अहम योगदान रहा है। उन्होंने चिंता जताई कि कृषकों की संख्या में कमी आना गंभीर विषय है, जिसे नाबार्ड और सरकार को मिलकर हल करना होगा। उन्होंने बताया कि सहकारिता क्षेत्र में महिलाओं को 33% आरक्षण और सचिवों की नियुक्ति के लिए मॉडल बायलॉज लागू किए गए हैं।

कृषि एवं कृषक कल्याण सचिव डॉ. सुरेंद्र नारायण पांडेय ने नाबार्ड को बधाई दी और जलवायु अनुकूल कृषि व एफपीओ को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया।

समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए चार बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियों — मोटाहल्दू एम-पैक्स (नैनीताल), सेमंडीधार एम-पैक्स (टिहरी गढ़वाल), सहसपुर एम-पैक्स (देहरादून), नाई एम-पैक्स (नैनीताल) — और तीन जिला सहकारी बैंकों — ऊधमसिंह नगर, चमोली और कोटद्वार — को सम्मानित किया गया।

महाप्रबंधक डॉ. सुमन कुमार ने कार्यक्रम में उठाए गए मुद्दों पर नाबार्ड की ओर से हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी, वाणिज्यिक बैंक और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि, एनजीओ और नाबार्ड स्टाफ उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...