Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड उत्तरकाशी जिले के बड़कोट के पालीगाड सिलाई बैण्ड में बादल फटने से...

उत्तरकाशी जिले के बड़कोट के पालीगाड सिलाई बैण्ड में बादल फटने से 2 की मौत 7 अभी भी लापता

तहसील बड़कोट के पालीगाड सिलाई बैण्ड के पास समय लगभग रात्रि 2:12 बजे बादल फटने की सूचना पर जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा तत्काल उक्त स्थान हेतु एस0डी0आर0एफ0 पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया मौके पर निरीक्षण के दौरान सूचना मिली है कि उक्त स्थान पर 19 मजदूर निवासरत थे। अतिवृष्टि से 9 मजदूर लापता बताये गये। 10 मजदूरो को सुरक्षित स्थान पर लाया गया है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिलाई बैण्ड के के पास दो-तीन स्थानों पर अवरुद्ध भी है जिसके संबंध में NH बडकोट को अवगत करा दिया गया है। जिनके द्वारा मार्ग सुचारू हेतु कार्य गतिमान है। साथ ही उक्त स्थान सिलाई बैण्ड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग वाश आउट हो गया जिसे सुचारु इसके अतिरिक्त स्थान कुथनौर में भी अतिवृष्ट तथा बादल फटने के कारण स्थानीय ग्रामीणों की कृषि भूमि क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली, कुथनौर मे स्थिति सामान्य है किसी प्रकार की कोई जनहानि पशु हानि नही हुयी है।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान पालीगाड़ से करीब 4 किमी0 आगे सिलाई बैंड के पास हुये अतिवृष्टि (भूस्खलन) स्थल पर रेस्क्यू कार्य युद्ध स्तर पर गतिमान है। पुलिस, फायर, SDRF, NDRF, राजस्व, NH बडकोट, स्वास्थ्य विभाग आदि आपदा राहत टीमें लगातार खोज एवं बचाव कार्य में जुटी है। रात्रि में अतिवृष्टि (भूस्खलन) के दौरान उक्त स्थान/कैम्प मे 29 श्रमिक निवासरत थे, जिनमें 20 श्रमिक सुरक्षित है, जिनको रेस्क्यू टीम द्वारा आज प्रातः सुरक्षित स्थान(पालीगाड) शिफ्ट किया गया है। घटना मे 02 श्रमिकों की मौत हो गयी है, जिनके शवों को बडकोट तिलाडी व छटांगा के बीच यमुना नदी से बरामद किया गया है। 07 लोग अभी लापता चल रहे हैं। लापता लोगों की तलाशी हेतु सर्च अभियान जारी है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा रेस्क्यू की पल-पल की अपडेट की निगरानी की जा रही है।

लापता व्यक्तियों में
अनवीर धामी s/o प्रजन धामी, निवासी स्वामिकार्तिक खापर वार्ड नं 03 जिला बाजुरा नेपाल(40 वर्ष), सर कटेल धामी w/o अनवीर धामी, निवासी उपरोक्त(32 वर्ष)- महिला, रोशन चौधरी s/o कुल्लू धारू, निवासी भीमपुरा थाना राजापुर जिला बर्दियां नेपाल(37 वर्ष), कुल्लू थारू s/o कर्ण बहादुर, निवासी उपरोक्त(60 वर्ष), जयचंद उर्फ बॉबी, निवासी कालिदास रोड देहरादून(38 वर्ष), प्रिंस निवासी कालिदास रोड देहरादून(20 वर्ष), छोटू कालिदास रोड देहरादून(22 वर्ष) शामिल है।

मृतक
1- केवल विष्ट s/o बम बहादुर निवासी कर्ममोहनी, थाना राजापुर जिला नेपाल(43 वर्ष)
2- दूजेलाल निवासी पीलीभीत(55 वर्ष)।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...