Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट होकर भारतीय सेना की मुख्यधारा में...

भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट होकर भारतीय सेना की मुख्यधारा में शामिल हुए 331 सूरमा

थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने आज भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून में जेंटलमैन सैन्य छात्रों की पासिंग आउट परेड (पीओपी) का निरीक्षण किया। भारतीय सैन्य अकादमी से कुल 374 जेंटलमैन कैडेट्स उत्तीर्ण हुए हैं इनमें नियमित पाठ्यक्रम के 152 तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम के 135 और सात मित्र देशों के 42 सैन्य छात्रों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस कार्यक्रम में उत्तीर्ण जेंटलमैन कैडेट्स के माता-पिता और परिवार के सदस्यों ने भी भाग लिया और भारतीय सेना में अपने बच्चों को स्थायी कमीशन दिए जाने के महत्वपूर्ण अवसर पर आयोजित यादगार समारोह के प्रत्यक्षदर्शी रहे।

पासिंग आउट परेड, आत्म-अनुशासन और युद्ध कला में प्रशिक्षण प्रदान करने वाली एक प्रमुख संस्था, भारतीय सैन्य अकादमी में कठोर प्रशिक्षण की पराकाष्ठा को दिखाती है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य हथियार चालन में नेतृत्व के लिए आवश्यक बौद्धिक, नैतिक और शारीरिक गुणों का सर्वोत्तम विकास करना है। आईएमए में प्रशिक्षण देशभक्ति, चरित्र, गतिशीलता, पहल और समझ को विकसित करता है जो भारतीय सेना में नेतृत्व का आधार है।

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने उच्च मानकों को दर्शाते प्रशिक्षण और अनुशासन और साथ ही समन्वित ड्रिल के आयोजन के लिए परेड कमांडर और प्रतिभागियों की सराहना की। उन्होंने सेना के भावी नेतृत्व को प्रदान किए जा रहे उच्च मानकों के प्रशिक्षण के लिए आईएमए के प्रशिक्षकों और कर्मचारियों की भी सराहना की।

सेना प्रमुख ने परेड कमांडर और प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा इन युवाओं ने प्रशिक्षण और अनुशासन के उच्च मानकों को आत्मसात किया। उन्होंने सेना के भावी नेतृत्व को प्रदान किए जा रहे उच्च मानकों के प्रशिक्षण के लिए आईएमए के प्रशिक्षकों और कर्मचारियों की भी सराहना की।

 

सेना प्रमुख ने पासिंग आउट कोर्स के अपने संबोधन में कहा, “सैनिकों का पेशा सभी व्यवसायों में सर्वोत्तम है वर्दी धारण करने और अपनी मातृभूमि की निःस्वार्थ भक्ति के साथ सेवा करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है। यह एक ऐसा करियर है, जो उद्देश्य की भावना से प्रेरित है और कर्तव्य निष्ठा से भी अधिक बलिदान मांगता है। आगामी वर्षों में, आपका लचीलापन, दृढ़ और अटूट संकल्प, वह आधार होगा जिस पर भारतीय सेना अपने सभी कार्यों में तिरंगे को गौरवान्वित करना जारी रखेगी। ”

जेंटलमेन कैडेटों के अभिभावकों की सराहना करते हुए सेनाध्यक्ष ने कहा, “इन चरित्रवान युवकों के पालन पोषण के लिए गौरवान्वित माता-पिता और अभिभावकों को मेरी शुभकामनाएं, ये युवा जो आज भारतीय सेना द्वारा समर्थित सुदुढ़ मूल्य प्रणाली के संरक्षक बनने के लिए तैयार हैं। आपकी भूमिका, योगदान और निरंतर समर्थन को धन्यवाद, जिसके बिना यह उपलब्धि प्राप्त नहीं की जा सकती थी। इन युवाओं को लड़ाकू नेतृत्व में परिवर्तित करना हमारा साझा दृष्टिकोण रहा है और आज हम इसे अपने साकार होते हुए देख रहे हैं। राष्ट्र आपके अमूल्य योगदान का ऋणी रहेगा। ”

सेना प्रमुख ने मैत्री देशों के जेंटलमैन कैडेटों की भी सराहना की और कहा, “मैं विदेशी मित्र देशों के सभी बयालीस (42) जेंटलमैन कैडेट्स को अकादमी में अपना प्रशिक्षण पूरा करने के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मुझे विश्वास है कि आप अपने देश के राजदूत के रूप में इस जगह और प्रशिक्षण की अच्छी यादों का खजाना अपने साथ हमेशा के लिए संजोकर रखेंगे। भारतीय सैन्य अकादमी ने आपको प्रशिक्षण प्रदान किया है यह आपके पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन का आधार बनेगा तथा निश्चित रूप से हमारे देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को सृदृढ़ करेगा। ”

समीक्षा अधिकारी ने निम्नलिखित पुरस्कार प्रदान किए:-

अकादमी के अवर अधिकारी मिहिर बनर्जी को प्रतिष्ठित स्वॉर्ड ऑफ ऑनर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ऑर्डर ऑफ मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जेंटलमैन कैडेट के लिए स्वर्ण पदक सीनियर अंडर ऑफिसर अभिमन्यु सिंह को प्रदान किया गया।

मेरिट के क्रम में द्वितीय स्थान पर रहे जेंटलमैन कैडेट के लिए रजत पदक अकादमी के अवर अधिकारी मिहिर बनर्जी को प्रदान किया गया ।

ऑर्डर ऑफ मेरिट में तृतीय स्थान पर रहे जेंटलमैन कैडेट के लिए कांस्य पदक बटालियन अवर ऑफिसर कमलप्रीत सिंह को प्रदान किया गया ।

तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम में मेरिट के क्रम में प्रथम प्राप्त करने वाले जेंटलमैन कैडेट के लिए रजत पदक जूनियर अवर अधिकारी सूर्य भान सिंह को प्रदान किया गया ।

विदेशी जैंटलमैन कैडट् – योग्यता क्रम में प्रथम आने वाले जेंटलमैन कैडेट के लिए ‘बांग्लादेश ट्रॉफी और मेडल’ जैंटलमैन कैडट् किंगा लेंडुप (भूटानी सेना) को प्रदान किया गया।

कैसिनो कंपनी को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर प्रदान किया गया। कैसिनो कंपनी स्प्रिंग टर्म 2023 के लिए 12 प्रशिक्षण कंपनियों में सर्वेश्रेष्ठ रही।

पासिंग आउट परेड के बाद प्रतीक्षित “पीपिंग समारोह” का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय सेना के नए कमीशन अधिकारीगण अपने गर्वित माता-पिता के साथ उपस्थित रहे। ये नए कमीशन प्राप्त युवा लेफ्टिनेंट उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं सहित पूरे देश में अपनी संबंधित इकाइयों में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...