Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड देवदूत बन रेस्क्यू टीम के प्रयास व देशवासियों की प्रार्थनाओं का परिणाम...

देवदूत बन रेस्क्यू टीम के प्रयास व देशवासियों की प्रार्थनाओं का परिणाम है 41 जिंदगियां : भट्ट

रेस्क्यू टीम की जीतोड़ कोशिश व देशवासियों की प्रार्थनाओं का परिणाम है 41 जिंदगियां : भट्ट

 

भाजपा ने भगवान भौखनाग के आशीर्वाद से 41 श्रमिकों की सुरक्षित निकासी के लिए प्रदेशवासियों की तरफ से पूरी रेस्क्यू टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया है । प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने प्रसन्नता जताई कि जिंदगी बचाने की इस मुहिम में 140 करोड़ भारतीयों की प्रार्थना और पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री गडकरी व सीएम धामी के नेतृत्व में विशेषज्ञों एवं आपदा प्रबंधन टीम की अविश्वसनीय कोशिशें आखिरकार रंग लाई हैं ।

 

भट्ट ने कहा, पिछले 17 दिनों से जिस तरह घटनास्थल पर बचाव टीम द्वारा लगातार 24 घंटे काम किया गया वह श्रम और तकनीकी कोशिशों की पराकाष्ठा थी । बेहद खुशी की बात है कि एनडीआरएफ, डीआरडीओ, ओएनजीसी, टीएचडीसी समेत देश विदेश के सर्वश्रेष्ठ तकनीकी संस्थाओं और उनके विशेषज्ञों की जीतोड़ मेहनत और देशवासियों की प्रार्थना सफल हुईं हैं । स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का मौके पर कैंप कर, बार-बार मौके पर पहुंचकर व अन्य माध्यमों से लगातार मॉनिटरिंग करने और बचाव टीम का हौसला बढ़ाने का काम किया है । हमारी सरकार की शुरुआत से ही प्राथमिकता श्रमिकों को सुरक्षित निकाल कर उनके परिजनों के चेहरे की मुस्कान वापिस लाने की थी, जिसमें हम कामयाब हुए हैं । उन्होंने कहा, 12 नवंबर को जब से इस दुखद घटना की जानकारी हासिल हुई तब से पीएम श्री नरेंद्र मोदी ने 5 बार सीएम से हालात की जानकारी ली है, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी ने मौके पर पहुंचकर तकनीकी मार्गदर्शन को निर्णायक रूप दिया। केंद्र और राज्य सरकार ने समन्वय बनाकर दुनिया की हर वो तकनीक और विशेषज्ञता का इस अभियान में इस्तेमाल किया जिसकी वहां जरूरत थी ।

 

भट्ट ने रेस्क्यू टीम को इस असंभव जीत का असल हीरो बताते हुए समस्त प्रदेशवासियों की तरफ से आभार व्यक्त किया है । उन्होंने लगातार सामने आ रही बाधाओ व उतार चढ़ाव के साथ साथ तमाम सामाजिक दबाब को झेलते हुए, इस मिशन को अंजाम देने वालो को देवदूत बताया है । उन्होंने कठिन समय में भी हौसले के साथ इस अभियान को सहयोग देने वाले पीड़ित परिजनों एवं मीडियाकर्मियों का भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन के लिए आभार व्यक्त किया ।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...