विगत रविवार को हरिद्वार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मनसा देवी मंदिर मार्ग पर एक हाई-वोल्टेज बिजली का तार अचानक टूटकर गिर गया था, इस हादसे के चलते भगदड़ मच गई, जिसमें 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए
घटना के तुरंत बाद पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुट गईं। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को उच्च केंद्रों पर रेफर किया गया था। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय महिला फूलमती की बुधवार सुबह एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह वेंटिलेटर पर थीं। हादसे के बाद अब मृतकों की संख्या 9 हो गई है।








