Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड समग्र शिक्षा के तहत आउटसोर्स से भरे जायेंगे 955 पद

समग्र शिक्षा के तहत आउटसोर्स से भरे जायेंगे 955 पद

  • सरकार ने तय किये बीआरपी-सीआरपी भर्ती के मानक

राज्य में लम्बे समय से बीआरपी-सीआरपी के 955 पद रिक्त चल रहे थे। सरकार ने इन पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरने का निर्णय लिया है। जिसके लिये सेवा शर्तें व शैक्षिक योग्यताएं भी निर्धारित कर दी गई हैं। विभागीय अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं।-     डॉ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

राज्य सरकार द्वारा समग्र शिक्षा परियोजना के तहत ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) व संकुल रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) के रिक्त पदों को भरने के लिये शैक्षिक योग्यता निर्धारित कर दी गई है। विद्यालयी शिक्षा विभाग अब राज्य एवं जिला स्तरीय कार्यालयों में पिछले लम्बे समय से रिक्त बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों को आउट सोर्स के माध्यम से भरेगा, जिसमें 10 फीसदी पदों पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी मौका दिया जायेगा।

सूबे में शैक्षिक गतिविधियों में सुधार लाने के दृष्टिगत राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में सरकार ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत पिछले चार वर्षों से रिक्त चल रहे बीआरपी-सीआरपी के पदों के लिये शैक्षिक योग्यता तय कर दी है। बीआरपी-सीआरपी पदों पर नियुक्ति में सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी मौका दिया जा रहा है। सरकार ने इनके लिये 10 फीसदी पद आरक्षित किये हैं। इससे पूर्व इन पदों पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक तैनात किये थे जिस कारण प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा था। जिसको देखते हुये विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सीआरपी-बीआरपी के पदों को आउटसोर्स से भरने का प्रस्ताव राज्य कैबिनेट में रखा। जिसको कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने भर्ती के मानक भी तय कर दिये हैं।

सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन द्वारा राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा को जारी पत्र में स्पष्ट किया है कि ब्लॉक संदर्भ व्यक्ति (बीआरपी) हिन्दी पद हेतु विधि द्वारा स्थापित मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिन्दी विषय में 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर तथा स्नातक स्तर पर हिन्दी एवं संस्कृत मुख्य विषय के साथ 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातक उपाधि धारक पात्र होगा। इसी प्रकार बीआरपी अंग्रेजी के लिये अंग्रेजी में 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर तथा स्नातक स्तर पर अंग्रेजी मुख्य विषय के रूप में 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उपाधि होनी अनिवार्य है।

 

ऐसे ही बीआरपी विज्ञान के लिये भौतिकी, रसायन, जन्तु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान में से किसी एक में 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर तथा भौतिकी, रसायन, जन्तु, वनस्पति विज्ञान में से किन्हीं दो विषयों में 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातक की उपाधि होनी अनिवार्य है। इसी प्रकार बीआरपी गणित के लिये गणित विषय में 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर तथा स्नातक स्तर पर गणित मुख्य विषय के साथ 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातक उपाधि होनी चाहिये। बीआरीपी सामाजिक विज्ञान के लिये अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, भूगोल, इतिहास में से किसी एक में 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर उपाधि तथा अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, भूगोल, इतिहास में से किन्हीं दो विषयों के साथ 55 प्रतिशत अंकों में स्नातक उपाधि होनी अनिवार्य है। इसके अलावा संकुल संदर्भ व्यक्ति (सीआरपी) के लिये विधि द्वारा स्थापित मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 55 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि होनी जरूरी है। इसके साथ ही बीआरीपी व सीआरपी पदों के लिये बीएड की उपाधि के साथ-साथ सीटीईटी अथवा यूटीईटी प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

 

इसके अलावा कम्प्यूटर में कार्य करने की दक्षता भी जरूरी है। जबकि सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिये बीएड अथवा एलटी अर्हता होनी अनिवार्य है। शासन स्तर पर योग्यता निर्धारित करने के उपरांत अब परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा द्वारा आउटसोर्स एजेंसी का चयन कर बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जानी है। बीआरपी-सीआरपी पदों के लिये आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष व अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है जबकि सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिये अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष तय की गई है, सेवानिवृत्त शिक्षकों के पास चिकित्सा प्रमाण पत्र होना भी जरूरी है।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...