Monday, September 21, 2026
Home उत्तराखंड देहरादून में न्याय तक समान पहुँच पर मंथन आज से

देहरादून में न्याय तक समान पहुँच पर मंथन आज से

नॉर्थ जोन क्षेत्रीय सम्मेलन में जुटेंगे देशभर के न्यायाधीश व विधिक विशेषज्ञ

 

न्याय व्यवस्था को अधिक सुलभ, समावेशी और जनोन्मुख बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 11 एवं 12 अप्रैल, 2026 को देहरादून स्थित ताज होटल में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तराखंड, नैनीताल के सहयोग से नॉर्थ जोन क्षेत्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का केंद्रीय विषय “न्याय तक पहुँच को सुदृढ़ बनाना” निर्धारित किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून की सचिव श्रीमती सीमा हुँगराकोटी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में भारत के सर्वाेच्च न्यायालय एवं विभिन्न उच्च न्यायालयों के माननीय न्यायाधीशगण सहभागिता करेंगे। विशेष रूप से, भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश की गरिमामयी उपस्थिति इस आयोजन को विशिष्ट महत्व प्रदान करेगी।

 

दो दिवसीय सम्मेलन में न्याय तक समान एवं प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करने, विधिक सेवा तंत्र को सुदृढ़ बनाने, कारागार सुधार, अंडरट्रायल बंदियों के अधिकारों की सुरक्षा तथा मानव-केंद्रित विधिक सहायता को और अधिक प्रभावी बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में न्यायिक अधिकारी, विधिक विशेषज्ञ एवं नीति-निर्माता अपने अनुभव, नवाचार एवं सुझाव साझा करेंगे, जिससे न्याय व्यवस्था को अधिक संवेदनशील, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में ठोस पहल संभव हो सकेगी।

 

यह सम्मेलन न्याय के लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने, विधिक सेवाओं की पहुँच को अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने तथा न्यायिक तंत्र में जन-विश्वास को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ ट्रेकिंग को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और तकनीक...

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा

अधिकारी  “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की गंभीरता को ध्यान मे रखते हुए इसको वृहद स्तर पर करें प्रचारित- रेखा आर्या कार्यक्रम मे योजनाओं की दी...

देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण

21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 निःशुल्क शिविर   देहरादून। दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को उनकी जरूरत के अनुसार निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए देहरादून...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ ट्रेकिंग को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और तकनीक...

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा

अधिकारी  “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की गंभीरता को ध्यान मे रखते हुए इसको वृहद स्तर पर करें प्रचारित- रेखा आर्या कार्यक्रम मे योजनाओं की दी...

देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण

21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 निःशुल्क शिविर   देहरादून। दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को उनकी जरूरत के अनुसार निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए देहरादून...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर...

जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण

अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण और कार्यालयी व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश जिलाधिकारी ने परखी विकास भवन की स्वच्छता व्यवस्था,...

पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश

सहभागिता और पारदर्शिता के साथ तैयार होंगे प्रस्ताव, बेहतर क्लस्टरों को उत्पादन के आधार पर मिलेगी सुविधा   पौड़ी। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के अंतर्गत फार्म...

कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल

गणेश गोदियाल बोले- युवाओं को चार साल की नौकरी नहीं, पक्की नौकरी चाहिए देहरादून। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल,...

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण

व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश खेल मंत्री ने कॉलेज मे पढ़ रही बालिकाओं के साथ किया संवाद, सुनी समस्याए जल्द ही लोहाघाट की बालिकाएं...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन...

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान

सड़क मरम्मत कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर पूर्ण हो चुके कार्यों का उपजिलाधिकारी स्तर से होगा निरीक्षण, अधिशासी अभियंता...