Thursday, August 27, 2026
Home उत्तराखंड टिहरी में दर्दनाक हादसा- गदेरे में मिला लापता हुए 5 वर्षीय मासूम...

टिहरी में दर्दनाक हादसा- गदेरे में मिला लापता हुए 5 वर्षीय मासूम का शव

खेलते-खेलते घर से निकला था मासूम, अगले दिन डेढ़ किलोमीटर दूर मिला शव

टिहरी। टिहरी गढ़वाल के बालगंगा क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खिरबेल गांव में घर से लापता हुआ पांच वर्षीय मासूम अगले दिन गांव के पास एक गदेरे में मृत मिला। आशंका है कि तेज बारिश के दौरान उफनाए गदेरे में बहने से बच्चे की मौत हुई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

बालगंगा तहसील के खिरबेल गांव निवासी पूरण सिंह जुगत्वाण का पांच वर्षीय पुत्र अयांस उर्फ अंशु शुक्रवार दोपहर घर से अचानक लापता हो गया था। काफी देर तक बच्चे के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सूचना मिलते ही ग्रामीण भी खोजबीन में जुट गए और आसपास के जंगलों, खेतों तथा गदेरों में देर शाम तक तलाश जारी रही। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस, राजस्व विभाग, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। संयुक्त टीमों ने देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका। रातभर ग्रामीण भी खोज अभियान में लगे रहे। इस दौरान जंगली जानवर के हमले सहित कई तरह की आशंकाएं भी जताई गईं।

ग्राम प्रधान रामप्यारी देवी के अनुसार, बच्चे के घर से निकलने के कुछ ही देर बाद क्षेत्र में तेज बारिश और आंधी-तूफान शुरू हो गया था। लगातार बारिश से गांव के पास बहने वाला गदेरा उफान पर आ गया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मासूम तेज बहाव की चपेट में आ गया। शनिवार सुबह पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग ने दोबारा सर्च अभियान शुरू किया। दोपहर करीब 12 बजे गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर सुनार्ती तौक के गदेरे में पानी और मिट्टी के बीच दबा मासूम का शव बरामद हुआ। थानाध्यक्ष अजय जाटव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मासूम की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति

देहरादून। शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के नाम पर हुड़दंग, मारपीट, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल छात्रों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख...

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सहारनपुर चौक से निकाली गई टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान टपकेश्वर...

सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन और आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता संस्था की ओर से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति

देहरादून। शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के नाम पर हुड़दंग, मारपीट, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल छात्रों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख...

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सहारनपुर चौक से निकाली गई टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान टपकेश्वर...

सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन और आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता संस्था की ओर से...

मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दैनिक जागरण के संपादक मनोज झा की माताजी तथा हिंदुस्तान समाचार पत्र के मुख्य संवाददाता विमल पुरवाल की माताजी...

प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कंडोली-बिडौली इलाके में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी और बिक्री...

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

जिलाधिकारी के निर्देशन में 16 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 10 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित   पौड़ी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आगामी रक्षाबंधन...

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

आधुनिक मशीनों से लैस होगा सहसपुर का कॉमन फैसिलिटी सेंटर देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून की पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन...