Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना के सफल ट्रायल पर मसूरीवासियों ने कैबिनेट मंत्री...

यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना के सफल ट्रायल पर मसूरीवासियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का जताया आभार

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज मसूरी पहुंचे, जहां भाजपा मसूरी मंडल और मसूरी होटल एसोसिएशन द्वारा यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना के सफल ट्रायल पर आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मसूरी पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मसूरी व्यापार मंडल होटल एसोसिएशन भाजपा महिला मोर्चा द्वारा गांधी चौक पर ढोल नगाड़ो और आतिशबाजी कर स्वागत किया गया।

इस अवसर मसूरी की जनता ने यमुना मसूरी पेयजल पंपिंग योजना के सफल परीक्षण बाद मसूरी वासियों को अगले 30 वर्षों तक पानी की किल्लत से निजात दिलाने के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट किया।

मंत्री ने बताया कि जून 2018 में एक कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने पेयजल योजना निर्माण की घोषणा की थी, जिसकी स्वीकृति के बाद मार्च 2019 में पहली किश्त रुपये 10 करोड़ पेयजल विभाग को मिल गए थे। केन्द्र सरकार की 144 करोड़ लागत से निर्मित महत्वाकांक्षी यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना जिसकी पाइपलाइन 18 किमी यमुना से ऊंचाई 1.2 किमी की परियोजना के सफल ट्रायल पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा इस योजना के माध्यम से नब्बे हज़ार से अधिक की आबादी लाभान्वित होगी और अगले 30 वर्षो तक मसूरी वासियों की पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। इस महत्वपूर्ण योजना के लिए मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र सरकार और राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से मसूरी की पानी की समस्या का निदान हुआ है। मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही मसूरी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा टनल का शुभारंभ किया जाएगा, जिसके बनने के बाद मसूरी वासियों को जाम से निजात मिलेगी। मंत्री ने कहा धामी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के नारे के साथ निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर मंत्री ने सभी मसूरी वासियों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार होने का ही परिणाम है कि मसूरी के लिए इतनी बड़ी योजना स्वीकृत हुई और अब अगले 15 इन बाद इसका पानी भी मसूरीवासियो को मिलेगा।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...