Tuesday, October 6, 2026
Home उत्तराखंड आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन

आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन

डीएम आशीष भटगांई ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

पिथौरागढ़। आदि कैलाश क्षेत्र में आगामी 24 से 26 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली अल्ट्रा मैराथन को लेकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने आयोजन से जुड़ी विभिन्न तैयारियों, व्यवस्थाओं और व्यवस्थापन कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अल्ट्रा मैराथन के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं। उन्होंने प्रतिभागियों की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए चिकित्सा सुविधा, आवागमन, पेयजल, मार्ग व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि आदि कैलाश क्षेत्र में आयोजित होने वाली यह अल्ट्रा मैराथन जनपद में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं को देश-दुनिया के सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आयोजन को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफल बनाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, उप निदेशक पर्यटन अतुल भंडारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान- रेखा आर्या

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने 7 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में शत-प्रतिशत लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के दिए निर्देश   देहरादून। ‘सेवा...

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी

4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग...

जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

मौके पर निरीक्षण और विभागीय समन्वय से प्रकरणों के समाधान पर जोर   पौड़ी- अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन

डीएम आशीष भटगांई ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक   पिथौरागढ़। आदि कैलाश क्षेत्र में आगामी 24 से 26 अक्टूबर 2026 तक...

प्रधानमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान- रेखा आर्या

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने 7 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में शत-प्रतिशत लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के दिए निर्देश   देहरादून। ‘सेवा...

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी

4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग...

जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

मौके पर निरीक्षण और विभागीय समन्वय से प्रकरणों के समाधान पर जोर   पौड़ी- अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित...

गोवंश संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक

15 दिन के भीतर गौसदनों के लिए भूमि चयन की कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश पौड़ी- उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित डॉ. राजेंद्र...

मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

सीएम धामी ने नव नियुक्त कार्मिकों से सेवाभाव और संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने का किया आह्वान   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को...

जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सड़क, बिजली, पेयजल, मुआवजा सहित...

हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव

जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग से SDRF पोस्ट श्री केदार को सूचना प्राप्त हुई कि घोड़ा पड़ाव के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया...

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

आदर्श चम्पावत में विकास की योजनाओं से बदल रही तस्वीर, धार्मिक पर्यटन को मिल रहा नया विस्तारः मुख्यमंत्री टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री...

सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम

उत्तराखंड के 117 स्वयं सहायता समूहों को मिले स्टॉल, देहरादून की 30 से अधिक समूह की महिलाएं भी होंगी शामिल   देहरादून। देहरादून के रेंजर ग्राउंड...