Wednesday, March 11, 2026
Home उत्तराखंड अमर शहीद फ्लाइट लेफ़्टिनेंट श्रवण कुमार की 53वीं जयंती पर सैनिक कल्याण...

अमर शहीद फ्लाइट लेफ़्टिनेंट श्रवण कुमार की 53वीं जयंती पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया शहीद द्वार का लोकार्पण

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून के गजियावाला में अमर शहीद फ्लाइट लेफ़्टिनेंट श्रवण कुमार की 53वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उन्हे पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हे भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी जिला पंचायत द्वारा शहीद फ्लाइट लेफ़्टिनेंट श्रवण कुमार की स्मृति में निर्मित शहीद द्वार का लोकार्पण भी किया। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद के माता-पिता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।

 

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा शहीद का सम्मान करना उसकी वीरता का व्याख्यान करना और उनकी याद को जिंदा रखना हर देश वासी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा प्रदेश की धामी सरकार सैनिकों के सम्मान और उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सैनिकों की याद में देहरादून के गुनियालगांव में भव्य सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है, जिसका कार्य 50 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। उन्होंने कहा प्रदेश की धामी सरकार सैनिकों के सम्मान और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए बड़ी ईमानदारी से इस काम कर ही है। उन्होंने कहा कि सैन्यधाम को पूर्ण करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में सरकार ने सैनिकों को उनके शौर्य के लिए मिले मेडल के आधार पर राशि को बढ़ाया गया है। मंत्री ने कहा प्रदेश में शहीद द्वार / स्मारकों के निर्माण कार्य अब सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है। मंत्री जोशी ने कहा वीरता चक्र श्रृंखला से अलंकृत सैनिकों और वीर नारियों को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है, जिसके लिए मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर की कार्यों की भी जमकर सराहना भी की। मंत्री जोशी ने कहा राज्य सरकार ने सैनिकों या उनके आश्रितों को मिलने वाली अनुदान राशि बढ़ाने से लेकर शहीद सैनिकों के आश्रितों को राज्य सरकार के अधीन आने वाली नौकरियों में वरीयता के आधार पर नियुक्ति देने का भी फैसला लिया गया है

गौरतलब है कि आज के ही दिन फ़्लाइट लेफ्टिनेट का जन्म 6 जुलाई 1970 को संगरूर में हुआ था। 26 फरवरी 2001 को देश की सीमा का मुआयना भारतीय करने निकला, एयरफोर्स का हेलीकाप्टर नोर्थ इस्ट के कालंग विलेज फॉरेस्ट के जंगल में दुर्घटना ग्रस्त हो गया था। जिसमे फ्लाइट लेफ्टिनेट श्रवण कुमार व 6 अन्य अधिकारी शहीद हो गये। फ्लाईट लैफ्टिनेट की प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 6 तक केन्द्रीय विद्यालय गोहाटी में तथा कक्षा 7 से 12 तक सैनिक स्कूल ग्वालपारा तथा उच्च शिक्षा बी.टेक पांडिचेरी इंजिनियरिंग कालेज में हुई। फ्लाइट लेफ्टिनेट श्रवण कुमार 29 नवम्बर 1993 को कमीशन प्राप्त कर भारतीय वायु सेवा का अंग बने उससे भारतीय वायुसेना में शामिल होने से पूर्व उन्होंने स्टील अथोरिटी आफ इन्डिया बोकारो में सहायक अभियन्ता के रूप मे नौकरी की पर देश सेवा जज्बा उन्हे भारतीय वायुसेवा में खींच लाया और सैल की नौकरी उन्होंने छोडकर भारतीय वायुसेना को चुना।

RELATED ARTICLES

SDG Data Eco System & Monitoring, पी.एम. गतिशक्ति तथा उत्तराखण्ड विजन 2047 विषय पर जनपदस्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

विकास भवन सभागार, सर्वे चौक, देहरादून में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय द्वारा सतत् विकास लक्ष्य को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से SDG Data...

देहरादून मिलिट्री स्टेशन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 पर स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

देहरादून मिलिट्री स्टेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर मिलिट्री हॉस्पिटल, देहरादून में 08 और 09 मार्च को विभिन्न स्वास्थ्य एवं जागरूकता...

पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश

योजनाओं की ग्राउंड लेवल पर हो मॉनिटरिंग; पात्र महिलाओं को मिले सरकारी लाभ- कुसुम कंडवाल पौड़ी में महिला आयोग की जनसुनवाई में 18...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

SDG Data Eco System & Monitoring, पी.एम. गतिशक्ति तथा उत्तराखण्ड विजन 2047 विषय पर जनपदस्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

विकास भवन सभागार, सर्वे चौक, देहरादून में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय द्वारा सतत् विकास लक्ष्य को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से SDG Data...

देहरादून मिलिट्री स्टेशन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 पर स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

देहरादून मिलिट्री स्टेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर मिलिट्री हॉस्पिटल, देहरादून में 08 और 09 मार्च को विभिन्न स्वास्थ्य एवं जागरूकता...

पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश

योजनाओं की ग्राउंड लेवल पर हो मॉनिटरिंग; पात्र महिलाओं को मिले सरकारी लाभ- कुसुम कंडवाल पौड़ी में महिला आयोग की जनसुनवाई में 18...

अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील

स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम   देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध...

ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गैरसैंण विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग...

महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या

गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा के भराड़ीसैंण स्थित भवन में चल रहे बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट सदन...

पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत

ग्रामीणों ने गुलदार को मारने की उठाई मांग   पौड़ी। पौड़ी जिले के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत के बाद इलाके...

बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज

प्रदेश में सात हजार किमी से अधिक सड़कें हुईं गड्डा मुक्त   गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूसरे कार्यकाल के बीते चार साल में प्रदेश में...

गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक

होटल-ढाबों को फिलहाल नहीं मिलेंगे कमर्शियल गैस सिलेंडर   देहरादून। देहरादून में रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़...

मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद

अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री   गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भराड़ीसैंण में अग्निवीर सैनिकों के रूप में...