Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतू भूषण खंडूरी की अध्यक्षता में विधानसभा सचिवालय के...

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतू भूषण खंडूरी की अध्यक्षता में विधानसभा सचिवालय के नवीन पुस्तकालय एवं नवीन वेबसाइट का लोकार्पण राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने किया,

उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय के नवीन पुस्तकालय एवं नवीन वेबसाइट का लोकार्पण राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने किया।

इस दौरान लोकार्पण का कार्यक्रम ऋतु खण्डूडी भूषण की अध्यक्षता हुआ जिसमे मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित राज्यपाल जनरल गुरमीत सिंह और विशिष्ट अतिथि उपस्थित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंट किया और संविधान की प्रति भेंट की।

आपको बता दे पिछले वर्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अध्यक्ष बनने के अपने शुरुवाती दिनों में ही विधानसभा भवन का निरीक्षण किया था उन्होंने विधानसभा के पुस्तकालय का भी निरक्षण किया था पुस्तकालय की जर्जर हालत देख कर उन्होंने चिंता व्यक्त की थी और उन्होंने पुस्तकालय को भव्य रूप देने का जिम्मा उठाया था साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा की वेबसाइट को अद्यावधिक करने का निश्चय किया था।

इन्ही विषयों को प्राथमिकता से लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा सचिवालय के नवीन पुस्तकालय का निर्माण करवाया और सचिवालय की नवीन वेबसाइट को एनआईसी की मदद से बनाया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की विधान सभा उत्तराखण्ड के लिए आज बहुत ही ऐतिहासिक व गौरवशाली पल है।

उन्होंने कहा की इस पुस्तकालय की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह पुस्तकालय मॉडर्न पुस्तकालय है व इसमें पुस्तके कागजी रूप के साथ-साथ डिजिटल फॉर्म में भी उपलब्ध है।उन्होंने कहा की ई लाइब्रेरी के माध्यम से अब सभी विधान सभा के सदस्य व पूर्व सदस्य प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के किसी भी कौने में बैठ कर पढ़ सकते है, यह एक सार्थक शुरूआत हुई है। उन्होंने कहा की 25000 पुस्तकों की क्षमता वाला यह नया पुस्तकालय प्रदेश को समर्पित हुआ है। पहले इसकी क्षमता मात्र 5000 पुस्तकों की थी।

उन्होंने कहा की भविष्य में विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को E-library के माध्यम से देश की अन्य विधान सभाओं की लाइब्रेरी व संसद की लाइब्रेरी से भी जोड़ा जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की विधान सभा की नई वेबसाइट के माध्यम से ई – विधानसभा के परिपेक्ष में सदन की कार्यवाही, विधेयक व गजट आदि से सम्बन्धित रिकॉर्ड्स सभी पारदर्शित के साथ प्रदेश की जनता के समक्ष उपलब्ध रहेंगे।

यह भी उल्लेखनीय है की विधानसभा सचिवालय की नवीन वेबसाइट के डिजाइन में भारत सरकार के उपक्रम एनआईसी द्वारा भी अपने महती भूमिका निभाई है जिसकी विधानसभा अध्यक्ष ने सराहना की है।

इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष की इस पहल की सराहना की ओर उन्होंने कहा की विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा भवन के भीतर विद्या की देवी सरस्वती की पूजा हेतु भव्य पुस्तकालय का निर्माण करवाया है। उन्होंने पुस्तकालय को निजी तौर पर 108 पुस्तके दान करने की घोषणा की।

 

उन्होंने वेसबाइट की सराहना करते हुए आम आदमी को विधानसभा से जोड़ने के लिए इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा की वेबसाइट के माध्यम से आम जनता को विधानसभा की कार्रवाई और विधानसभा के विषयों की जानकारी मिल सकेगी।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...