Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड के जनपद नैनीताल को बम बलास्ट से उडाये जाने धमकी देने...

उत्तराखण्ड के जनपद नैनीताल को बम बलास्ट से उडाये जाने धमकी देने वाला आन्ध्रप्रदेश से गिरफ्तार

दिनांक 13 जुलाई 2023 को नैनीताल पुलिस के ऑफिशियल पेज पर नितिन शर्मा नाम के फेसबुक यूजर द्वारा We will blast bomb in different parts of nanital within 24 hours all the bombs will blast एवं Hijbul Mujahideem takes the responsibility दो धमकी भरे संदेश प्राप्त हुआ, जो कि राष्ट्रीय सुरक्षा और बम बिस्फोट से मानव जीवन को क्षति पहुँचाने सम्बन्धित प्रकरण के सम्बन्ध में थाना तल्लीताल जनपद नैनीताल में आईटीएक्ट में पंजीकृत किया गया। राष्ट्रीय सुरक्षा और बम बिस्फोट से मानव जीवन को क्षति पहुँचाने सम्बन्धित प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये उक्त अभियोग की विवेचना तत्काल उच्चाधिकारीगणों के निर्देशन पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, देहरादून को स्थानातरित की गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्पेशल टास्क फोर्स  आयुष अग्रवाल द्वारा इस अभियोग के शीघ्र अनावरण व राष्ट्रीय सुरक्षा हित में एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन सिंह के निर्देशन में दो टीमों का गठन किया गया जिसमें एक टीम तकनीकी विश्लेषण का दायित्व सौंपा गया और तकनीकी तौर पर विश्लेषण कर जानकारी एकत्रित की गई, तथा दूसरी टीम में साइबर थाने में नियुक्त निरीक्षक विकास भारद्वाज को उक्त अभियोग के सफल अनावरण हेतु विवेचना सुपुर्द की गयी, जिनके सहायतार्थ तकनीकी टीम को नियुक्त किया गया।

भौतिकी व तकनीकी विश्लेषण से जानकारी प्राप्त हुई कि संदिग्ध व्यक्ति का नाम नितिन शर्मा पुत्र सुरेन्द्र शर्मा है जो दिल्ली का निवासी है, पर उसने अपना धर्म परिवर्तन कर खालिद नाम से पहचाना जाता है व आन्ध्रप्रदेश में रहता है। इससे पूर्व भी उक्त संदिग्ध व्यक्ति द्वारा 04 अक्टूबर 2022 को नैनीताल कन्ट्रोल रुम को इस प्रकार की भ्रामक सूचना जिसमें नैनीताल के विभिन्न स्थानों में बम बलास्ट होने की सूचना दी गयी थी।

जिस पर एस टी एफ की एक टीम आँध्रप्रदेश रवाना की गई, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड देहरादून का यह अब तक का जटिल व तकनीकी प्रकरण सामने आया है, जिसमें साइबर टीम और एस टी एफ द्वारा कई चुनौतियों का सामना करते हुए 20 दिन विजयवाड़ा व आन्ध्रप्रदेश के विभिन्न जनपदों में जाकर दर्जनों सीसीटीवी खंगाल कर महत्तवपूर्ण जानकारी प्राप्त कर उक्त व्यक्ति की तलाश की गयी । जहाँ पर मुखबिरों की सहायता भी ली गई और उत्तराखंड STF ने अभियुक्त नितिन शर्मा उर्फ़ खालिद पुत्र स्व0 सुरेन्द्र शर्मा निवासी 481/2बी मन्दिर मार्ग बलजीत नगर थाना पटेलनगर नई दिल्ली को आँध्रप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया

उक्त प्रकरण में अभियुक्त गम्भीरता से पूछताछ की जा रही है। अभियुक्त के पास से आधार कार्ड, ड्राईविंग लाइसेन्स और वोटर आईडी कार्ड बरामद हुआ है तथा पूछताछ में पता चला है कि अभियुक्त को उसके परिवार वालों ने घर से निकाल दिया गया था तथा वर्तमान में अभियुक्त अकेले रह रहा था

प्रभारी एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड आयुष अग्रवाल ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के लोक लुभावने अवसरो/फर्जी साइट/धनराशि दोगुना करने व टिकट बुक करने वाले अंनजान अवसरो के प्रलोभन में न आयें । किसी भी प्रकार के ऑनलाईन कम्पनी की फ्रैन्चाईजी को बुक कराने से पूर्व उक्त साईट का पूर्ण वैरीफिकेशन स्थानीय बैंक, सम्बन्धित कम्पनी आदि से भलीं भांति इसकी जांच पड़ताल अवश्य करा लें तथा गूगल से किसी भी कस्टमर केयर नम्बर सर्च न करें व शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को सम्पर्क करें । वित्तीय साईबर अपराध घटित होने पर तुरन्त 1930 नम्बर पर सम्पर्क करें । इसके अतिरिक्त गिरफ्तारी के साथ-साथ साईबर पुलिस द्वारा जन जागरुकता हेतु अभियान के अन्तर्गत हैलीसेवा वीडियो साइबर पेज पर प्रेषित किया गया है। जिसको वर्तमान समय तक काफी लोगो द्वारा देख कर शेयर किया गया है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...