Wednesday, June 17, 2026
Home उत्तराखंड कालसी में श्री बोठा महासू महाराज एवं चालदा महासू महाराज जागड़े के...

कालसी में श्री बोठा महासू महाराज एवं चालदा महासू महाराज जागड़े के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

जिला देहरादून के विधानसभा चकराता ,कालसी में श्री बोठा महासू महाराज एवं चालदा महासू महाराज के पावन पवित्र पर्व जागड़े के शुभ अवसर पर ब्रहमानाव में चौहान क्लब उटेल द्वारा तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

 

बुधवार दोपहर कालसी पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष का जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ब्रहमानाव पहुंची जहां स्थानीय जनता ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में विधानसभा अध्यक्ष का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान चौहान क्लब उटैला के सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष को जोंसार की पारंपरिक टोपी ढिगवा , सदरी आस्कोटी पहना कर उनका स्वागत सम्मान किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने खेल में प्रतिभाग कर रहे प्रतियोगियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन बढ़ाया।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र की जनता के साथ जोनसार का पारंपरिक नृत्य तांदी का भी आनंद लिया।
विधानसभा अध्यक्ष ने खेल कूद प्रतियोगिता आयोजक चौहान क्लब उटैला को इस प्रकार के आयोजनों को ओर भव्य और खेल कूद को बढ़ावा देने के लिए २ लाख रूपए देने की घोषणा की।

 

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की खेलों का महत्व हमारे जीवन में अत्यधिक है, और इसका हमारे शारीरिक, मानसिक, और सामाजिक विकास पर प्रभाव होता है। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं, बल्कि ये हमारे मानसिक स्वास्थ्य को भी सुधारते हैं। खेलों का खेलना स्वास्थ्य और तंदरुस्ती की ओर एक महत्वपूर्ण कदम होता है। उन्होंने कहा की खेलों के माध्यम से हम टीमवर्क, साहस, संघटना, और उत्साह की मूल आवश्यकता को सीखते हैं। खेल आदर्श तरीके से हार को स्वीकार करना और जीत के साथ ही हार को सजगता से ग्रहण करना सिखाते हैं।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...