Tuesday, November 3, 2026
Home उत्तराखंड स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का दून...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

  • स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
  • स्पा सेंटर की महिला मैनेजर तथा एक पुरुष को किया गिरफ्तार, स्पा सेंटर का मालिक फरार
  • तीन पीड़िताओं को किया रेस्क्यू, पैसों का लालच देकर महिलाओं को धकेला था देह व्यापार में।
  • सभ्य समाज के बीच इस प्रकार की अमर्यादित गतिविधियो को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त, ऐसे लोग होंगे सलाखों के पीछे :- एसएसपी देहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को नगर क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य किये जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर उनके द्वारा तत्काल AHTU टीम को उक्त स्थानों की आकस्मिक चेकिंग कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने निर्देश दिए गए। उक्त आदेशों के क्रम में दिनाँक 20/09/23 की शाम AHTU देहरादून की टीम द्वारा चकराता रोड़ स्थित स्पा सेंटरो की आकास्मिक चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान टीम को बिंदाल क्षेत्र स्थित क्राउन टावर में डिलाइट स्पा सेंटर पर मसाज की आड़ में एक कमरे में एक महिला व एक पुरूष अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त मिले, साथ ही तीन अन्य महिलाये भी उक्त स्पा सेंटर में मौजूद मिली, स्पा सेंटर की तलाशी में वहां से कई आपत्तिजनक चीज़े प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मौके से स्पा सेंटर की महिला मैनेजर तथा एक पुरुष को अनैतिक देह व्यापार अधि0 के तहत गिरफ्तार किया तथा तीन पीड़ित महिलाओ को रेस्क्यू किया गया।

पूछताछ में जानकारी प्रकाश में आई कि उक्त स्पा सेंटर का मालिक सहारनपुर निवासी मनोज कुमार महिलाओं को रुपयों का लालच देकर अपने स्पा सेंटर की आड़ में काफी समय से अनैतिक देह व्यापार का काम करा रहा है, इस काम के लिए उसके द्वारा एक महिला मैनेजर इरम को रखा गया था, जो आने वाले ग्राहकों को मसाज के साथ एक्सट्रा सर्विस के बारे में भी बताती थी तथा ग्राहकों से स्पा में रूम के 800 से 1000 रुपया लेती थे, इसके बाद ग्राहक की पसंद पर लड़की को रूम पर भेजा जाता था तथा ग्राहको से एक्स्ट्रा सर्विस के एवज में 2000 से 4000 रुपये तक लिए जाते थे। उक्त सारा लेन देन का काम मैनेजर इरम द्वारा देखा जाता था।

RELATED ARTICLES

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश जनता दर्शन कार्यक्रमों में शिकायतों का हो रहा समाधान, जनता...

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं   नैनीताल। मुख्यमंत्री...

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक   रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरकोटा में सम्राट होटल के समीप सोमवार अपराह्न...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश जनता दर्शन कार्यक्रमों में शिकायतों का हो रहा समाधान, जनता...

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं   नैनीताल। मुख्यमंत्री...

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक   रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरकोटा में सम्राट होटल के समीप सोमवार अपराह्न...

बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक

देवप्रयाग। उत्तराखंड के देवप्रयाग से विधायक विनोद कंडारी सोमवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उफल्डा के समीप उनके...

विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपी को दून पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर...

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन

देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर...

सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सालावाला में राज्य योजना वर्ष 2026-27 के तहत न्यू कैंट रोड स्थित...

जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत की समस्याओं से जुड़े मामले उठे शिकायतों के त्वरित एवं...

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...