Sunday, September 20, 2026
Home उत्तराखंड श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल

  • शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, शीघ्र तैयार करें डीपीआर
  • कहा, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द करें पूर्ण

सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय बनाये जायेंगे, जिनकी स्वीकृति केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा दे दी गई है। कार्यदायी संस्थाओं को चयनित विद्यालयों की शीघ्र डीपीआर तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं ताकि समय पर धनराशि जारी कर स्कूलों का निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।

 

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय, देहरादून के सभागार में अपने विधानसभा क्षेत्र के चारों विकासखंडों खिर्सू, पाबौं, थलीसैंण व बीरोंखाल (आंशिक) में शिक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विद्यालय भवनों की स्थिति, शिक्षकों की तैनाती एवं छात्र-छात्राओं की संख्या सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की। संबंधित विकासखंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों ने क्रमवार अपने-अपने विकासखंडों के अंतर्गत आने वाले राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों की स्थिति का प्रस्तुतिकरण दिया। डॉ. रावत ने बताया कि उनकी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पीएम-श्री योजना के प्रथम चरण में 07 विद्यालयों का चयन किया गया है। जिनकी विस्तृत डीपीआर तैयार कर शीघ्र शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दे दिये गये हैं। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 10 कलस्टर विद्यालय चिन्हित किये गये हैं जहां पर प्राथमिक से लेकर इंटर तक के विद्यालय एक ही परिसर में संचालित किये जायेंगे। कार्यदायी संस्था को इन दोनों श्रेणी के विद्यालयों के भवनों की ड्राईंग बेहतर आउटलुक के साथ तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं ताकि क्षेत्र में इन विद्यालयों की विशेष पहचान बन सके।.

बैठक में विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिन्हित क्षतिग्रस्त विद्यालयों की श्रेणीवार मरम्मत एवं निर्माण हेतु डीपीआर तैयार कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये। जिसमें डी श्रेणी के विद्यालयों के भवनों का नव निर्माण तथा सी व बी श्रेणी के विद्यालयों में वृहद व लघु मरम्मत कार्य किये जाने हैं। राज्य सेक्टर व समग्र शिक्षा के तहत निर्माणाधीन भवनों का कार्य शीघ्र पूरा करने को भी कहा गया है।

सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी करें अधिकारी व शिक्षक
केन्द्र सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान अभियान को श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में जोर-शोर से चलाया जायेगा। इसके लिये अधिकारियों निर्देशित करते हुये विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि पांच वर्ष से अधिक उम्र के सभी छात्र-छात्राओं के आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान डिजीटल हेल्थ आईडी बनाई जाय। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को रक्तदान, तम्बाकू एवं नशा मुक्ति के साथ ही टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रति भी जागरूक किया जाय। इसके साथ ही ग्रीन कैम्पस अभियान के तहत विद्यालयों में स्थानीय जलवायु के अनुरूप फलदार व शोदार पेड़ों का वृ़क्षारोपण किया जाय। डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को सामाजिक सहभागिता के अंतर्गत गतिविधियां संचालित करने के भी निर्देश दिये। जिसके तहत प्रत्येक विकासखंड में आयोजित रक्तदान शिवरों में शिक्षकों को स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिये प्रेरित करने तथा एक-एक टीबी मरीज को गोद लेकर अपना सामाजिक दायित्व निभाने को कहा।

RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ ट्रेकिंग को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और तकनीक...

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा

अधिकारी  “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की गंभीरता को ध्यान मे रखते हुए इसको वृहद स्तर पर करें प्रचारित- रेखा आर्या कार्यक्रम मे योजनाओं की दी...

देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण

21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 निःशुल्क शिविर   देहरादून। दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को उनकी जरूरत के अनुसार निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए देहरादून...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ ट्रेकिंग को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और तकनीक...

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा

अधिकारी  “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की गंभीरता को ध्यान मे रखते हुए इसको वृहद स्तर पर करें प्रचारित- रेखा आर्या कार्यक्रम मे योजनाओं की दी...

देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण

21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 निःशुल्क शिविर   देहरादून। दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को उनकी जरूरत के अनुसार निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए देहरादून...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर...

जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण

अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण और कार्यालयी व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश जिलाधिकारी ने परखी विकास भवन की स्वच्छता व्यवस्था,...

पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश

सहभागिता और पारदर्शिता के साथ तैयार होंगे प्रस्ताव, बेहतर क्लस्टरों को उत्पादन के आधार पर मिलेगी सुविधा   पौड़ी। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के अंतर्गत फार्म...

कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल

गणेश गोदियाल बोले- युवाओं को चार साल की नौकरी नहीं, पक्की नौकरी चाहिए देहरादून। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल,...

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण

व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश खेल मंत्री ने कॉलेज मे पढ़ रही बालिकाओं के साथ किया संवाद, सुनी समस्याए जल्द ही लोहाघाट की बालिकाएं...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन...

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान

सड़क मरम्मत कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर पूर्ण हो चुके कार्यों का उपजिलाधिकारी स्तर से होगा निरीक्षण, अधिशासी अभियंता...