Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड तीन दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे उत्तराखंड,...

तीन दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे उत्तराखंड, सरकार के मंत्रियों एवं भाजपा संगठन द्वारा हुआ भव्य स्वागत

  • प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने  गंगाजली भेंट कर, गंगोत्री यमनोत्री धाम आने का दिया न्यौता
  • बैठक के उपरांत योगी श्री बद्री केदार धाम के करेंगे दर्शन

 

तीन दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे उत्तराखंड, योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड पहुंचने पर सरकार के मंत्रियों एवं भाजपा संगठन द्वारा स्वागत किया गया । अपने 3 दिन के प्रवास में योगी मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक के साथ श्री बद्री केदार धाम के भी दर्शन करेंगे ।

 

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपराह्न 5 बजे जीटीसी हेलीपेड पहुंचे । जहां प्रदेश सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री प्रेम चंद अग्रवाल और पार्टी संगठन की तरफ से प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठरी एवं टिहरी सांसद, वरिष्ठ विधायकों के नेतृत्व में स्वागत किया गया । इस दौरान मनवीर चौहान ने गंगोत्री धाम से लाई गंगाजली और धार्मिक चुन्नी भेंट कर उन्हे गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम आने का न्यौता दिया।

 

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने उन्हें पहाड़ी सांस्कृतिक पहचान की प्रतीक टोपी पहनाई । योगी जी का स्वागत करने वालों में टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, महापौर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, श्रीमति सविता कपूर, श्री दुर्गेश्वर लाल, पार्टी प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव श्री कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान, समेत अनेक पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

 

श्री चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी रात्रि विश्राम के बाद कल नरेंद्र नगर में होने वाली मध्य भारत क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक में शिरकत करेंगे । इसके बाद वह श्री बद्री केदार धाम की अपनी धार्मिक यात्रा के तहत शाम को बाबा भोलेनाथ की नगरी केदारपुरी पहुंचेंगे । रात्रि विश्राम श्री केदारनाथ धाम में करने के उपरांत प्रातः मंदिर में जलाभिषेक कर वह 8 अक्तूबर को श्री बद्रीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे । जहां वह भगवान श्री विष्णु की विशेष पूजा अर्चना करेंगे । इस दौरान वह दोनो धामों को अधिक भव्य और दिव्य बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में किए गए ऐतिहासिक कार्यों का निरीक्षण करेंगे । उन्होंने बताया कि योगी आदित्यनाथ के राज्य आने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं समेत समस्त प्रदेशवासियों में उत्साह का माहौल है । यूपी के चहुमुखी विकास को लेकर योगी जी के योगदान स्वयं से जोड़ते हुए आज प्रत्येक उत्तराखंडवासी गर्व का अनुभव करता है । यही वजह है कि उनका अपने मातृ राज्य में आना और बतौर योगी श्री बद्री केदार की शरण में पहुंचना हर सनातनी को गौरवान्वित करने वाला क्षण है ।

RELATED ARTICLES

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

बच्चों ने अपने मामा के दीर्घायु जीवन की कामना करी सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य, उनके सर्वांगीण विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में...

“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल

महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकार संरक्षण को सुदृढ़ करने के लिए आयोग की आगामी रणनीति तय, आयोग के माध्यम से मातृशक्ति को अधिक सशक्त...

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री

राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप...

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...