Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड दो दिवसीय 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस (AIPSC) का आयोजन वन...

दो दिवसीय 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस (AIPSC) का आयोजन वन अनुसंधान संस्थान में कल से, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शिरकत

  • 49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के दौरान माननीय गृह मंत्री जी द्वारा 3 प्रकाशनों का डिजिटल विमोचन किया जाएगा।

 

उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा दिनांक 07/08 अक्टूबर, 2023 को दो दिवसीय 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस (AIPSC) का आयोजन वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में किया जायेगा। “Policing in Amrit Kaal” थीम पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार की संस्था पुलिस विकास एवं अनुसंधान ब्यूरो (BPR&D) के तत्वावधान में इसे आयोजित कराया जा रहा है। इससे पूर्व उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा 41वें AIPSC का आयोजन 21 से 23 जून, 2011 के मध्य वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में ही कराया गया था।

 

49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस का उद्घाटन शनिवार, 07 अक्टूबर, 2023 को वन अनुसंधान संस्थान के दीक्षांत हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर श्री अमित शाह, माननीय गृह मंत्री, भारत सरकार मुख्य अतिथि और माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। समापन समारोह रविवार, 08 अक्टूबर, 2023 को भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (ICFRE) सभागार में होगा। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल उत्तराखण्ड लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) श्री गुरमीत सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

 

पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D): पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो, नई दिल्ली की स्थापना 1970 में की गई थी। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D) देश की सभी पुलिस एजेंसियों को उनके बुनियादी ढांचे, मानव संसाधनों और प्रक्रियाओं को उन्नत और आधुनिक बनाने में मदद करती है। राज्य पुलिस बलों के लिए एक थिंक टैंक होने के नाते BPR&D अपनी वार्षिक गतिविधियों में से एक के रूप में ऐसी कांग्रेस का आयोजन करती है। श्री बालाजी श्रीवास्तव, महानिदेशक, BPR&D इस कांग्रेस के संयोजक हैं। सभी रैंकों के पुलिस अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ, फारेसिंक विशेषज्ञ प्रतिष्ठित 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस के विचार-विमर्श में सक्रिय भाग ले रहे हैं।

 

49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस में निम्नलिखित 5 विषयों (Themes) को चयनित किया गया है-
1. 5जी युग में पुलिस व्यवस्था (Policing in 5G Era)
2. नारकोटिक्स: एक अभूतपूर्व दृष्टिकोण (Narcotics : A Game Changing Approach)
3. पुलिस और सीएपीएफ के बीच समन्वय (Coordination between Police and CAPFs)
4. आंतरिक सुरक्षा और सोशल मीडिया की चुनौतियां (Internal Security & Social Media Challenges)
5. सामुदायिक पुलिसिंग (Community Policing)

 

प्रधानमंत्री द्वारा DGsP/IGsP सम्मेलन 2022 में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में दो ब्रेकआउट सेशन भी आयोजित किये जाएंगे। Parliamentary Standing Committee No. 237 के निर्देशों के अनुपालन में ग्राम पुलिस प्रणाली एवं पुलिस शिकायत प्रधिकरण की प्रभावशीलता पर दो ब्रेकआउट सेशन भी आयोजित किये जाएंगे।
प्रत्येक सेशन के Outcomes गृह मंत्रालय को Policy बनाने हेतु प्रेषित किये जाएंगे।

 

49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस (AIPSC) के आयोजन में उत्तराखण्ड पुलिस की तैयारियों को अत्यन्त उत्साहपूर्ण रिस्पांस मिला है। अब तक पुलिस अधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों, फारेसिंक विशेषज्ञों आदि द्वारा पेपर प्रेषित किये गये हैं, जिनका BPR&D की एक विशेष समिति द्वारा आंकलन कर 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस में प्रस्तुत करने हेतु चयनित किये गये हैं। अब तक लगभग 106 प्रतिभागियों का नामांकन प्राप्त हो चुका है तथा 19 विषय विशेषज्ञों द्वारा सत्र स्पीकर हेतु स्वीकृति प्रदान की गयी है।

 

प्रत्येक विषय (Theme) पर एक सेशन, ब्रेकआउट सेशन और उससे सम्बन्धित प्रस्तुतिकरण होगा। इस प्रकार 07 एवं 08 अक्टूबर को मिलाकर कुल 09 सत्र होंगे। प्रत्येक सत्र में पेपर प्रस्तुुत किये जायंगे। तत्पश्चात् माडरेटर द्वारा विषय के सभी आयामों को सम्मिलित करते हुये अपना पक्ष रखा जायगा। सत्र में 48वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस के ATR पर भी चर्चा होगी। अंत में सदन द्वारा सम्बन्धित विषय पर खुली चर्चा होगी और 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस के नये संकल्प पारित किये जायेंगे। यह संकल्प पुलिसिंग के लिये मार्गदर्शक बिन्दु होंगे। इस अवसर पर चयनित पेपरों का एक कम्पेडियम भी विमोचित किया जायेगा।

 

49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस में डिजिटलाइजेशन का उपयोग किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रबन्धन हेतु उत्तराखंड पुलिस इवेंट इनविटेशन मैनेजमेंट सिस्टम बनाया गया है, जिसमें इवेंट डेटा की सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए कई सुरक्षा उपाय भी किए गए हैं।

 

49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के दौरान एक Police Tech एग्जीबिशन का भी आयोजन किया जाएगा। एग्जीबिशन के उद्घाटन में आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। एग्जीबिशन में 30 स्टॉल लगाये जाएंगे, जिसमें बेहतर पुलिसिंग के लिए विभिन्न नवीनतम उपकरण प्रदर्शित किए जांएगे। उत्तराखण्ड पुलिस की ओर से साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन और एसडीआरएफ द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाये जा रहे हैं। टेक्निकल एग्जीबिशन में देहरादून के विभिन्न स्कूल एवं कॉलेजों के छात्रों को भी आमंत्रित किया गया है। दिनांक 08 अक्टूबर, 2023 को समस्त लोगों के लिए एग्जीबिशन खुली रहेगी।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...