Friday, June 19, 2026
Home उत्तराखंड रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में चिन्हित संदिग्ध गैंग का आपराधिक इतिहास आया सामने

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में चिन्हित संदिग्ध गैंग का आपराधिक इतिहास आया सामने

  • गैंग द्वारा विभिन्न प्रान्तों में कई संगीन घटनाओं को दिया गया था अंजाम
  • गैंग लीडर सुबोध व उसके सहयोगी गैंगो पर विभिन्न राज्यों में संगीन धाराओ में लगभग दो दर्जन से अधिक अभियोग है पंजीकृत
  • महाराष्ट्र पुलिस द्वारा अभियुक्त सुबोध को पुलिस कस्टडी में लाया गया है लातूर, दून पुलिस की टीम द्वारा अभियुक्त से लातूर में की जा रही है पूछताछ

 

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर राजधानी देहरादून के राजपुर रोड रिलायन्स ज्वैलरी शोरूम में हुई 14 करोड रुपये मूल्य की ज्वैलरी लूट की घटना में दून पुलिस की टीमें उक्त गैंग की गिरफ्तारी के और करीब पहुँच गयी है। पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल बिहार के सुबोध गैंग के मुख्य सरगना सुबोध की पूरी आपराधिक कुंडली खंगाल ली है व उक्त गैंग द्वारा जिन जिन राज्यो में लूट की घटना को अंजाम दिया है उसकी जानकारी भी कर ली है।

 

पुलिस कप्तान अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लूट का खुलासा करने के लिए उनकी चार पुलिस टीम अभियुक्तो को लगातार ट्रेस करते हुए व उनके पिछले आपराधिक रिकार्ड्स व लिंक्स को खंगालते हुए उनके द्वारा पश्चिम बंगाल, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में की गयी लूट के विषय मे जानकारी जुटाने में सफलता पाई है। पुलिस कप्तान ने बताया कि घटना में शामिल सुबोध गैंग का मुखिया बिहार के जेल में पहले से बंद है, जिसके द्वारा जेल से ही उक्त पूरी लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। उसके द्वारा जेल में बंद रहने के दौरान ही अपने सहयोगी गैंग से संपर्क में रहने की जानकारी हुई है। गैंग के सरगना सुबोध कुमार उर्फ छोटू उर्फ दिलीप सिंह पुत्र ईश्वरी सिंह निवासी -चिश्तीपुर चंडी थाना चंडी जिला नालंदा को महाराष्ट्र पुलिस द्वारा पुलिस कस्टडी रिमांड पर लातूर लाया गया है, जहां दून पुलिस की टीम द्वारा अभियुक्त सुबोध से पूछताछ की जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सुबोध की कुंडली खंगालने पर उसके खिलाफ दो दर्जन से अधिक संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी हुई है। अभियुक्त सुबोध के खिलाफ छत्तीसगढ़ रायपुर में दो मुकदमे धारा 396 आईपीसी, 325/27 आर्म्स एक्ट, धारा 395 आईपीसी, महाराष्ट्र के नागपुर में मन्नपुरम में 29 किलो सोना लूट,पश्चिम बंगाल में मन्नपुरम में 21.750 किलो सोना लूट,लगभग 56 किलो सोना लूट,आर्म्स एक्ट,जयपुर के राजस्थान में मुथुट फाईनेंस में 26-27 लाख की लूट।इसके साथ ही पटना में धारा 25 ( 1-ए) / 25 (1-बी) / 26/35 आर्म्स एक्ट ,धारा 353,307,427,341 आईपीसी भा०द०वि० एवं 25 (1-बी) /26/27/ 35, आईपीसी धारा 412,468,471,420,34, 27 आर्म्स एक्ट, 52 प्रिजनर एक्ट, कलकत्ता में आई०ओ०बी० बैंक 18-19 लाख लूट, भिवाड़ी ,राजस्थान में एक्सीस बैंक लूट मे 90 लाख नगद एवं 25-30 लाख सोना लूट, उदयपुर राजस्थान में मन्नपुरम गोल्ड, सोना 24 किलो० एवं नगद 11 लाख,कटनी मध्य प्रदेश में मन्नपुरम गोल्ड, सोना- 16 किलो० एवं नगद – 05 लाख में आपराधिक मामले दर्ज है।

 

पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया कि सुबोध गैंग द्वारा पूरी प्लानिंग् के साथ अन्य राज्यों में भी लूट की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमे अभियुक्तो द्वारा पश्चिमी बंगाल के पुरूलिया में 02 ज्वैलरी शोरूम में 08 करोड रू0 के आभूषणों की लूट, रायगंज में रिलाइंस ज्वैलरी शोरूम में करोड़ो के आभूषणों की लूट, हुगली में 15 सितम्बर 2022 को 10 करोड रू0 मूल्य के 20 किलो सोने की लूट,आसनसोल में 2020 में 20 जनवरी को गणपति ज्वैलर्स में में 05 करोड़ कीमत की ज्वैलरी की लूट, बडानगर में मन्नपुरम गोल्ड में 11 करोड़ कीमत के 22 किलो सोने की लूट,आसनसोल में ही 2017 को 23 दिसंबर को मुथूट फाइनेंस में 14 करोड़ कीमत के 27 किलो सोने की लूट।

 

महाराष्ट्र के सांगली में रिलायंस ज्वैलरी शो रूम में इसी वर्ष 4 जून को 14 करोड के आभूषणों की लूट, लातूर में ज्वैलरी शोरूम में लूट का प्रयास,नागपुर में मन्नूपुरम गोल्ड में 15 करोड कीमत के लगभग 29 किलो सोने की लूट। बिहार के पटना में पंचवटी ज्वैलर्स मे 2019 की 5 जून को 5 करोड रू0 कीमत की ज्वैलरी की लूट, इसी वर्ष 25अप्रैल को धनबाद में फाइनेंस कम्पनी में लूट का प्रयास। मध्य प्रदेश के कटनी में 2022 में 26 नवंबर को मन्नूपुरम गोल्ड में 08 करोड कीमत के 16 किलो सोने व 05 लाख नगदी की लूट। राजस्थान के प्रतापनगर, उदयपुर में 2022 की 29 अगस्त को मन्नूपुरम गोल्ड में 12 करोड कीमत के 24 किलो सोने व 11 लाख नगदी की लूट,भिवाडी में एक्सिस बैंक में 90 लाख नगदी व 30 लाख कीमत के सोने की लूट, मानसरोवर में मुथुट फाइनेंस में 27 लाख की लूट।

 

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही पुलिस जांच में उक्त गैंग द्वारा
बिहार सहित अन्य राज्यों में इसी प्रकार की 20 से अधिक अन्य लूट व डकैती की अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिए जाने की जानकारी हुई है।

RELATED ARTICLES

जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 01 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 01 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरफ्तार...

विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

रेन वाटर हार्वेस्टिंग से ओवरब्रिज तक, विकास कार्यों की समीक्षा में डीएम ने दिखाई सख्ती; धीमी प्रगति पर अधिकारियों को चेतावनी विकास कार्यों की मैदानी...

26 जून को रुद्रपुर में आयोजित होने वाले ‘खेत बचाओ अभियान‘, तैयारियों को अंतिम रूप देने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश दिए।

देहरादून, 18 जून। उत्तराखण्ड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय स्थित मुख्य सचिव सभागार में 26...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 01 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 01 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरफ्तार...

विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

रेन वाटर हार्वेस्टिंग से ओवरब्रिज तक, विकास कार्यों की समीक्षा में डीएम ने दिखाई सख्ती; धीमी प्रगति पर अधिकारियों को चेतावनी विकास कार्यों की मैदानी...

26 जून को रुद्रपुर में आयोजित होने वाले ‘खेत बचाओ अभियान‘, तैयारियों को अंतिम रूप देने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश दिए।

देहरादून, 18 जून। उत्तराखण्ड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय स्थित मुख्य सचिव सभागार में 26...

गणेश गोदियाल ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के कारण मानसिक तनाव में आत्महत्या करने वाली रिया थापा के परिजनों से मुलाकात कर...

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Ganesh Godiyal ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के कारण मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या करने वाली उत्तराखंड...

प्रदेश के जलागम प्रबन्धन मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

मंत्री ने कहा कि प्रदेेश के पर्वतीय तथा मैदानी क्षेत्रों में जल संरक्षण हेतु चाल-खाल के माध्यम से जलागम प्रबन्धन विभाग द्वारा जल संरक्षण...

सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी

सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का मैराथन निरीक्षण प्रधानमंत्री मोदी के ‘सूर्य घर’ और हरित ऊर्जा...

कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन

मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा- मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री...

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास

देहरादून। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने गुरुवार को आवास पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के...

योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है- ऋतु खण्डूडी

कोटद्वार। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज कोटद्वार के प्राइड मॉल के सभागार में विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड...