Sunday, May 3, 2026
Home उत्तराखंड दिल्ली से देहरादून के बीच 212 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे इस दिन से...

दिल्ली से देहरादून के बीच 212 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे इस दिन से होने जा रहा है शुरू

दिल्ली से देहरादून जाने वालों के लिए आई है एक बड़ी खुशखबरी। दिल्ली से देहरादून जाने में अब लगेंगे सिर्फ दो से ढ़ाई घंटे लगेंगे। दिल्ली से देहरादून के बीच 212 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे के पूरा होने के समय की घोषणा हो गई है…

दिल्ली से देहरादून के बीच बनाए जा रहे 212 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे के पूरा होने के समय की घोषणा हो गई है। केंद्र सरकार का कहना है कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का काम इस साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। इस एक्सप्रेस वे का 60 से 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 6 लेन के बन रहे इस एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट की कुल लागत 12 हजार करोड़ रुपये है। दिल्ली-सहारनपुर रोड से होते हुए देहरादून जाने में अभी 6 से 7 घंटे का लग जाता है समय ।

केंद्र की तरफ से बताया गया है कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण इस साल दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा। जिसके बाद  दिल्ली से देहरादून का सफर दो घंटों में जबकि दिल्ली से हरिद्वार सिर्फ 90 मिनट में हो सकेगा।  एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट को चार हिस्सों में बांटा गया है। इसे दिल्ली में अक्षरधाम के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (डीएमई) के शुरुआती प्वाइंट से शास्त्री पार्क, खजूरी खास, बागपत, शामली, सहारनपुर से उत्तराखंड में देहरादून तक बनाया जा रहा है।

इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में कई विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिसमें गणेशपुर से देहरादून तक का मार्ग वन्यजीवों के लिए सुरक्षित किया गया है। इस एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट में 12 किलोमीटर की एलिवेटेड सड़क, छह पशु अंडरपास, दो हाथी अंडरपास, दो बड़े पुल तथा 13 छोटे पुलों का निर्माण किया गया है। एलिवेटेड सड़क गणेशपुर से देहरादून के बीच बनाई गई है। एक्सप्रेस वे के पूरा होने पर दिल्ली से देहरादून के बीच की मौजूदा दूरी 235 किलोमीटर से घटकर महज़ 212 किलोमीटर रह जाएगी।

पूरे एक्सप्रेसवे में कुल 113 वाहन अंडर पास,  लाइट व्हीक्युलर अंडर पास, छोटे वाहन अंडरपास, 5 रेलवे ओवर ब्रिज, 4 बड़े पुल और 62 बस शेल्टर बनाए गए हैं। साथ ही 76 किमी सर्विस रोड, 29 किमी एलिवेटेड रोड के अलावा 16 एंट्री-एग्जिट पॉइंट भी बनाए जा रहे हैं। डाट-काली मंदिर, देहरादून के समक्ष 1,995 करोड़ रुपये की लागत से 340 मीटर लंबी, 3 लेन वाली सुरंग भी बनाई गई है।

पहले चरण में, अक्षरधाम से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे क्रॉसिंग तक की लंबाई 31.6 किमी है। इसमें 18 किलोमीटर का हिस्सा एलिवेटेड हैं।  सफर में आसानी सुनिश्चित करने के लिए इसमें तीन एलिवेटेड सेक्शन और चार ओवरब्रिज होंगे। एक्सप्रेसवे दिल्ली-देहरादून-सहारनपुर कॉरिडोर के साथ-साथ आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा। इससे उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

RELATED ARTICLES

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी होंगे देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम...

ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी

नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों...

हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल

पिथौरागढ़ नृशंस हत्याकांड पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने लिया स्वतः संज्ञान पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला से आयोग अध्यक्ष ने की...

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

खेल मंत्री रेखा आर्या रहीं मुख्य अतिथि हरिद्वार। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रदेश...

त्रिलोकपुरी में 17 वर्षीय अयान की चाकू से हत्या, दो आरोपियों को गिरफ्तार

नई दिल्ली – पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास: महाराज

बुद्ध पूर्णिमा के भव्य समारोह में किया प्रतिभा   आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और...

भाजपा विधायक के नाम का पत्र मनगढंत और कूट रचित, घर के असंतोष पर कांग्रेस को ध्यान देने की जरूरत : चौहान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा भाजपा विधायक अरविंद पांडे के कथित वायरल पत्र को मनगढंत और कूट रचित...