Wednesday, September 30, 2026
Home उत्तराखंड युवा महोत्सव से निखरेंगी युवाओं की प्रतिभा,मिलेगा कैरियर कॉउंसलिंग में सही दिशा-रेखा...

युवा महोत्सव से निखरेंगी युवाओं की प्रतिभा,मिलेगा कैरियर कॉउंसलिंग में सही दिशा-रेखा आर्या

  • कल से शुरू होगा युवा महोत्सव, मुख्यमंत्री धामी करेंगे शुभारंभ, पांच दिनों तक चलेगा युवा महोत्सव
  • युवा महोत्सव में होंगी कई प्रतियोगिताएं,जीतने वालो का किया जाएगा सम्मान-रेखा आर्या

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में “युवा महोत्सव”और “राष्ट्रीय युवा दिवस”के संबंध में पत्रकार बंधुओ के साथ वार्ता की।जानकारी देते हुए बताया कि युवा महोत्सव का कल से शुभारंभ होने जा रहा है जो कि 9 जनवरी तक चलेगा,महोत्सव का शुभारंभ कल मुख्यमंत्री धामी करेंगे।इस युवा महोत्सव में नव युवक और महिला मंगल द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जाएंगी।वहीं उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव राष्ट्रीय स्तर पर टैलेंटेड युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित करता है।युवा महोत्सव में प्रतिस्पर्धी एवं गैर प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।प्रतिस्पर्धी कार्यक्रमों के अन्तर्गत राज्य के सभी जनपदों एवं पोर्टल के माध्यम से सीधे एन्ट्री करने वाले दलों के बीच सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, एकल लोकनृत्य, एकल लोकगीत, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन आदि से सम्बन्धित प्रतियोगितायें आयोजित की जायेंगी।

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारत सरकार द्वारा युवा महोत्सव हेतु राज्य को इस वर्ष “यूथ एज जॉब क्रिएटर” की थीम दी गई है।युवा महोत्सव में विभिन्न विभागों के माध्यम से स्टॉल्स भी लगाये जायेंगे, जिनमें युवा समूहों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा हैंडिक्राफ्ट, टेक्सटाइल एवं एग्रोप्रोडक्ट से सम्बन्धित स्टॉल सम्मिलित रहेंगे।इसके साथ ही युवा महोत्सव में कैरियर काउन्सलिंग, रोजगार मेला, राज्य के उद्योगों की जरूरत से सम्बन्धित स्किल गैप एनालिसिस आदि पर भी कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे जो कि युवाओं के लिए लाभप्रद सिद्ध होंगे।

 

कैबिनेट मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव को युवाओं के लिए और अधिक प्रासंगिक बनाये जाने के उद्देश्य से माह अप्रैल 2023 में इम्फाल, मणिपुर में चिंतन शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें समस्त राज्यों के खेल एवं युवा कार्यकम विभाग के मंत्रियों, तथा सचिवों द्वारा प्रतिभाग किया गया था। उक्त चिंतन शिविर में कई सत्र आयोजित किये गये।

 

उत्तराखण्ड राज्य को दी गई थीम के अन्तर्गत युवा समूहों के द्वारा विभिन्न स्वरोजगार सम्बन्धी हैन्डीकाफ्ट, टैक्सटाइल एवं ऐग्रोप्रोडक्ट के स्टॉल, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के स्टॉल, पेंटिंग तथा कलात्मक मोमबत्ती उत्पादन, बांस की वस्तुयें, लकड़ी के उत्पाद, बैग एवं कोट, अचार, जूस, जैम, जैली आदि के स्टॉल प्रदर्शित किये जायेंगे तथा जिनमें प्रदर्शित वस्तुयें जन-सामान्य के कय हेतु उपलब्ध होंगी। उक्त के साथ-साथ विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाये जाने प्रस्तावित है। युवा महोत्सव के अन्तर्गत ही युवा कृति एवं फूड फेस्टिवल से सम्बन्धित विभिन्न स्टॉलो को पूर्ण आयोजन तक लगातार लगाया जाता रहेगा। सेवायोजन विभाग के क्षेत्रीय सेवायोजन

 

वहीं राज्य युवा महोत्सव के अन्तर्गत जनपद से चयनित प्रतिभागियों तथा ओपन एन्ट्री के माध्यम से प्रतिभागियों के मध्य 13 विधाओं यथा सामूहिक लोकगीत, सामूहिक लोकनृत्य, एकल लोकगीत, एकल लोकनृत्य, एकांकी, शास्त्रीय वादन, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय नृत्य, पोस्टर / पेंटिंग, कहानी लेखन, फोटोग्राफी, भाषण एवं योगाभ्यास की प्रतियोगितायें आयोजित की जा रही हैं। उक्त प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को राष्ट्रीय युवा महोत्सव जो कि दिनांक 12 से 16 जनवरी, 2024 के मध्य नासिक महाराष्ट्र में आयोजित किया जा रहा है, में प्रतिभाग कराया जायेगा।

RELATED ARTICLES

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक देहरादून, चीन के शंघाई में 22 से 27 सितंबर तक आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026...

जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

पेंशन प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए कोषागार में पेंशन सेल का गठन, प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण और लंबित मामलों की नियमित निगरानी के...

जिला कारागार में बंदियों ने सीखा मोमबत्ती-अगरबत्ती निर्माण का हुनर

दस दिवसीय प्रशिक्षण में 21 बंदियों ने लिया हिस्सा, स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर   पौड़ी- जिला कारागार पौड़ी में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी)...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक देहरादून, चीन के शंघाई में 22 से 27 सितंबर तक आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026...

जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

पेंशन प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए कोषागार में पेंशन सेल का गठन, प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण और लंबित मामलों की नियमित निगरानी के...

जिला कारागार में बंदियों ने सीखा मोमबत्ती-अगरबत्ती निर्माण का हुनर

दस दिवसीय प्रशिक्षण में 21 बंदियों ने लिया हिस्सा, स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर   पौड़ी- जिला कारागार पौड़ी में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी)...

सहकारिता ग्रामीण विकास, स्वावलंबन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम- गणेश जोशी

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन-2026 में किया प्रतिभाग   देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में...

विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम

हृदय रोगों से बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश   देहरादून। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी...

“25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत   हल्द्वानी : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी...

प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत

250 क्रय केंद्रों पर 52.05 रूपये प्रति किलो के भाव से खरीदा जायेगा मंडुवा कहा, विगत वर्ष 11,153 किसानों से खरीदा गया 53,860.652 कुंतल मंडुवा देहरादून:...

फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश

नैनीताल: ग्रामसभा मल्ला निगलाट, पट्टी पाडली तहसील श्री कैंचीधाम, जिला नैनीताल के समस्त निवासियों ने दिनांक 29.09.2026 को आयुक्त, कुमाऊं मण्डल दीपक रावत को...

काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी

चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल देहरादून। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आज मंगलौर विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन ने पत्रकार...

आपदा न्यूनीकरण के लिए रिवर ड्रेजिंग पर जोर, टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्रः अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस खनन क्षेत्रों में सीसीटीवी और एंटी माइनिंग टास्क फोर्स होगी 24 घंटे एक्टिव वाहनों...