Wednesday, September 30, 2026
Home उत्तराखंड अब की बार" 400 पार' के संदेश के साथ भाजपा का दीवार...

अब की बार” 400 पार’ के संदेश के साथ भाजपा का दीवार लेखन अभियान शुरू

भाजपा ने ‘अब की बार 400 पार’ के संदेश के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर आज उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड से दीवार लेखन अभियान का श्री गणेश कर दिया है। बूथ स्तर पर चलने वाले इस अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, इसमें दीवार पर लिखा जाने वाला प्रत्येक वाक्य हमारी प्रतिबद्धता और संकल्प का प्रतीक है । वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा में सहभागिता कर उन्होंने लाभार्थियों के अनुभव सुनते हुए योजना सम्बंधी चेक एवं प्रमाणपत्र भी वितरित किए।

 

 

लोकसभा चुनाव को देखते हुए एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने उत्तरकाशी के चिन्यौलीसेण में दीवार लिखकर किया । जिसमे उन्होंने ‘तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार’ का संदेश दीवार पर लिखा । इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव की दृष्टि से यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें लिखी जाने वाले संदेशों में जनता से किए वादों का उल्लेख किया जा रहा है जिन्हे हम पूरा कर चुके हैं । इनमें केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ आगामी चुनावों को लेकर जनता से किए जाने वाले वादे भी हैं और पार्टी के स्वयं से किया संकल्प भी हैं । लिहाजा प्रत्येक कार्यकर्ता को इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी है और इसमें लिखे संदेशों को आगे बढ़ाते हुए जन जन तक पहुंचाना है । इसके उपरांत उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा में शिरकत करते हुए लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी । इस दौरान उन्होंने अनेक लाभार्थियों से मिलकर उनके अनुभव जाने और नए लाभार्थियों को चेक एवं अन्य जरूरी प्रमाणपत्र वितरित भी किए ।

 

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने बताया कि 5 जनवरी से 12 जनवरी तक चलने वाला यह अभियान बूथ स्तर पर चलाया जा रहा है । जिसमे प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं द्वारा न्यूनतम 5 जगह दीवार लेखन किया जा रहा है । आज प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी, श्री खिलेंद्र चौधरी, श्री राजेंद्र बिष्ट द्वारा देहरादून के विभिन्न बूथों पर दिवाल लेखन में प्रतिभाग किया गया ।

RELATED ARTICLES

जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

पेंशन प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए कोषागार में पेंशन सेल का गठन, प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण और लंबित मामलों की नियमित निगरानी के...

जिला कारागार में बंदियों ने सीखा मोमबत्ती-अगरबत्ती निर्माण का हुनर

दस दिवसीय प्रशिक्षण में 21 बंदियों ने लिया हिस्सा, स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर   पौड़ी- जिला कारागार पौड़ी में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी)...

सहकारिता ग्रामीण विकास, स्वावलंबन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम- गणेश जोशी

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन-2026 में किया प्रतिभाग   देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

पेंशन प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए कोषागार में पेंशन सेल का गठन, प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण और लंबित मामलों की नियमित निगरानी के...

जिला कारागार में बंदियों ने सीखा मोमबत्ती-अगरबत्ती निर्माण का हुनर

दस दिवसीय प्रशिक्षण में 21 बंदियों ने लिया हिस्सा, स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर   पौड़ी- जिला कारागार पौड़ी में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी)...

सहकारिता ग्रामीण विकास, स्वावलंबन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम- गणेश जोशी

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन-2026 में किया प्रतिभाग   देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में...

विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम

हृदय रोगों से बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश   देहरादून। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी...

“25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत   हल्द्वानी : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी...

प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत

250 क्रय केंद्रों पर 52.05 रूपये प्रति किलो के भाव से खरीदा जायेगा मंडुवा कहा, विगत वर्ष 11,153 किसानों से खरीदा गया 53,860.652 कुंतल मंडुवा देहरादून:...

फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश

नैनीताल: ग्रामसभा मल्ला निगलाट, पट्टी पाडली तहसील श्री कैंचीधाम, जिला नैनीताल के समस्त निवासियों ने दिनांक 29.09.2026 को आयुक्त, कुमाऊं मण्डल दीपक रावत को...

काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी

चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल देहरादून। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आज मंगलौर विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन ने पत्रकार...

आपदा न्यूनीकरण के लिए रिवर ड्रेजिंग पर जोर, टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्रः अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस खनन क्षेत्रों में सीसीटीवी और एंटी माइनिंग टास्क फोर्स होगी 24 घंटे एक्टिव वाहनों...

शहीद सैनिकों की पुण्य आत्माओं की शांति के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज नाइन पाम वेडिंग प्वाइंट, जोगीवाला में शहीद सैनिकों एवं राज्य आंदोलनकारियों की पुण्य आत्माओं की शांति...