Thursday, June 18, 2026
Home उत्तराखंड पूरी दुनिया में बज रहा है भारत का डंका: महाराज

पूरी दुनिया में बज रहा है भारत का डंका: महाराज

 

  • “गांव चलो अभियान” कार्यक्रम के तहत जमालपुर कलां पहुंचे प्रभारी मंत्री

 

 

भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो अभियान” कार्यक्रम के तहत हरिद्वार के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों में प्रतिभा किया।

 

जनपद के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “गांव चलो अभियान” कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार ग्रामीण के जमालपुर कलां बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुखों की बैठक में प्रतिभाग किया। ग्राम जमालपुर कला विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार के ग्रामीण बूथ संख्या 39 पर उन्होंने पन्ना प्रमुखों की बैठक कर उन्हें सरल एप तथा नमो एप भी डाउनलोड करवाया।

 

सतपाल महाराज ने बूथ नंबर 39 पर दीवार लेखन और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ चाय पर चर्चा करने के साथ-साथ राजकीय उच्चतर विद्यालय जमालपुर का निरीक्षण करने के अलावा छात्र-छात्राओं के साथ चर्चा भी की। तय कार्यक्रम के तहत श्री महाराज रात्रि भोजन भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री विपिन कुमार के आवास पर करेंगे और रात्रि विश्राम ओबीसी सी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मिथुन के निवास पर करेंगे।

 

विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार ग्रामीण कि जमालपुर गांव में विभिन्न बैठक को एवं प्रबुद्ध नागरिकों के साथ चाय पर चर्चा के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सभी से केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सक्रियता बनाए रखें।

 

महाराज ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास के अनुरुप पूरे देश में भाजपा सरकारें देश की समृद्धि के संकल्प के साथ अपना कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत बुलंदियों को छू रहा है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया है कई देशों के लोगों ने जी-20 में आकर भारत के विकास को देखा और सराहा है। उत्तराखंड ही नहीं अपितु समूचे देश का भ्रमण करने के पश्चात उनकी रिपोर्ट भारत के लिए प्रशंसनीय रही रिपोर्ट में दर्शाया गया कि भारत बहुत तेजी से विकास कर रहा है। इस दौरान श्री महाराज ने बूथ पर स्थित सैनिक परिवार के विजेंद्र रावत, महेंद्र सिंह भंडारी से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित भी किया। इसके तत्पश्चात श्री महाराज ने जमालपुर स्थित हरिद्वार क्रिकेट अकादमी पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

RELATED ARTICLES

खेत में पानी चलाने को लेकर विवाद में हुई बीजेपी नेता की मौत के एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान घायल युवक की उपचार...

विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ सचिवालय शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री सुशासन,...

उत्तराखंड में एसआईआर अभियान तेज: 98 फीसदी गणना फार्म वितरित, 23 फीसदी डिजिटाइज

अल्मोड़ा, पौड़ी और पिथौरागढ़ डिजिटाइजेशन में सबसे आगे, सभी जिलों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश   देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

खेत में पानी चलाने को लेकर विवाद में हुई बीजेपी नेता की मौत के एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान घायल युवक की उपचार...

विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ सचिवालय शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री सुशासन,...

उत्तराखंड में एसआईआर अभियान तेज: 98 फीसदी गणना फार्म वितरित, 23 फीसदी डिजिटाइज

अल्मोड़ा, पौड़ी और पिथौरागढ़ डिजिटाइजेशन में सबसे आगे, सभी जिलों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश   देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के...

दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय पदमपुर मोटाढांग, कोटद्वार में समाज कल्याण विभाग पौड़ी द्वारा आयोजित...

आयुष मंत्री मदन कौशिक ने की विभागीय समीक्षा बैठक, आयुर्वेद-यूनानी चिकित्सा संघ की मांगों पर बनी सहमति

देहरादून। प्रदेश के आयुष मंत्री मदन कौशिक ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया इमरजेंसी, आईसीयू, डायलिसिस यूनिट समेत विभिन्न वार्डों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं बेहतर करने के दिए निर्देश

बागेश्वर : जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान...

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...