Wednesday, June 17, 2026
Home उत्तराखंड लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत मसूरी विधानसभा में हुआ सामाजिक समरसता...

लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत मसूरी विधानसभा में हुआ सामाजिक समरसता सम्मेलन, वाल्मीकि समाज के सैकडो लोगो ने ली बीजेपी की सदस्यता

  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान की अपील।

 

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक समरसता सम्मेलन का आयोजन देहरादून के नीलकंठ विहार, पथरियापीर में हुआ, जहां पर भारतीय जनता पार्टी की टिहरी लोकसभा से प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह और कैबिनेट मंत्री गणेश ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की अगुवाई में आयोजित सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण कराई गई। जनसभा को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नील कंठ विहार के पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय चमन लाल वाल्मिकी को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ सबका विकास’ दृष्टिकोण ने प्रत्येक देशवासी विशेष रूप से अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सशक्त बनाया है।

 

मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के अटूट प्रयासों की बदौलत हाशिए के समुदाय अब मुख्यधारा के समाज में शामिल होने के अभूतपूर्व स्तर का अनुभव कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हर योजना का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े वंचित व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने क्षेत्र वासियों से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान की अपील की।

 

लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि आदरणीय मोदी जी ने गरीबों के लिए खाद्यान्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, रेडी-फेरी वालों को सहयोग समेत अनेक योजनाओं के माध्यम से भारत सरकार ने दलित एवं पिछड़े वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य किया है। माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कार्यक्रम मे उपस्थित लोगों से लोकसभा चुनाव में भाजपा पार्टी को अपना अमूल्य समर्थन और वोट करने की अपील की ।

इन वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

राजकुमार, मोहन चमन लाल, जगदीश भगत विशाल अग्रवाल, प्राची, शिवेन बहनवाल, शिवानी मुल्तानी, धर्मपाल, विपिन, सोमपाल, राकेश, मधुचौहान, सुमित कुनाल,अशोक कुमार, सुभाष शर्मा, विपिन कुमार, संजय, महावीर तेजपाल, सोनी, सतपाल, किशोरी लाल, हर चरन, विनोद कुमार, बबलू, श्रवण कुमार, सोहन लाल, पप्पू, राजू आदि।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...