Tuesday, August 11, 2026
Home उत्तराखंड कांग्रेस का घोषणा पत्र मुस्लिम तुष्टिकरण से प्रेरित, सच से बौखला रही...

कांग्रेस का घोषणा पत्र मुस्लिम तुष्टिकरण से प्रेरित, सच से बौखला रही कांग्रेस: चौहान

  • तुष्टिकरण और बहुसंख्यकों के हित विरोधियों की जमानत जब्त करेगी जनता

 

भाजपा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग के घोषणा पत्र से प्रेरित और स्वाभाविक बताते हुए कहा कि कांग्रेस की अतीत से लेकर वर्तमान तक एक समुदाय के हित मे तुष्टिकरण की नीति रही है और उसके घोषणा पत्र ने फिर इसे साबित कर दिया है। वहीं सच सामने आने पर वह बौखला गयी है।

 

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने सीएम के बयान का समर्थन और कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों की तुष्टि के लिए बहुसंख्यकवाद का विरोध, मुस्लिम पर्सनल लॉ का समर्थन, CAA का विरोध, धारा 370 की वापिसी अनगिनत वादे कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के इस पत्र में साझा किए हैं। देवभूमि की सनातन संस्कृति और राष्ट्रवादी जनता उन्हे बहुसंख्यक समाज के प्रति अन्याय पत्र जारी करने के पाप का जवाब उनके उम्मीदवारों की जमानत जब्त कर देगी।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस के न्याय पत्र को लेकर जो कहा वह पूर्णतया सत्य है, जिसका स्वयं कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में भी जिक्र किया है। आज देश की तरह प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को भी अपनी जीत का भरोसा दूर-दूर तक नहीं है । यही वजह है कि जिस तरह उनके राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुस्लिम लीग और वामपंथी विचारकों के सहयोग से अपना घोषणा पत्र बनाया है उतनी ही गैर जिम्मेदाराना ढंग से उनके राज्य प्रतिनिधि इस पत्र को ले रहे हैं । लगता है कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने घोषणा पत्र को पढ़ना भी जरूरी नहीं समझा। इस तरह सबसे पहले तो उन्होंने ही अपने तथाकथित न्याय पत्र के साथ ही अन्याय किया है । कांग्रेस बहुसंख्यक वाद का विरोध करती हैं अर्थात अल्पसंख्यकवाद तुष्टिकरण की नीति से परहेज नहीं है लेकिन बहुसंख्यक हित नही चलेगा।

 

भाजपा ने सबका साथ और सबका विकास के नारे के साथ देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया, लेकिन कांग्रेस की तुष्टिकरण और वर्ग विशेष के प्रति प्रेम जगजाहिर है। आज मोदी के काल मे समाज के हर वर्ग को योजनाओं का लाभ समान रूप से मिल रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं सबको समान रूप से मिल रही है।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक की खातिर तुष्टिकरण की नीति को आगे बढ़ाया और समय के साथ अब उसे इसका खामियाजा भी उठाना पड़ रहा है। तुष्टिकरण की नीति और सेकुलर दिखने की फिराक मे वह सनातन विरोध तक उतर आयी। कांग्रेस राम राज की कल्पना पर भी एतराज है, क्योकि इससे उसकी तुष्टिकरण की नीति पर चोट लगती है।

 

चौहान ने कहा कि 60 साल तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस ने इतने साल सनातन के विरोध मे कार्य किया है। तुष्टिकरण मे कांग्रेस इस हद तक उतर आयी कि राम को काल्पनिक बताने के फेर मे सुप्रीम कोर्ट मे वकीलों की फौज उतार दी। कांग्रेस ने एक पक्ष के लिए तुष्टिकरण और दूसरे के साथ भेदभाव किया।

 

चौहान ने कहा कि भाजपा के पास केंद्र और राज्य मे उपलब्धियों को गिनाने के अनगिनत मुद्दे हैं और वह सबका साथ सबका विकास के साथ आगे बढ़ रही है। उत्तराखंड मे पिछले 60 साल मे जितना कार्य नही हुआ उससे कहीं अधिक 10 साल मे हुआ। 10 साल मे 2 लाख करोड़ के लगभग कार्य हुए, जबकि कांग्रेस के कार्यकाल मे महज 15 प्रतिशत कार्य भी नही हुआ। चौहान ने कहा कि जनता उसे इस बार भी तुष्टिकरण का दंड देने वाली है। कांग्रेस ने मोदी को तीसरी बार भारी मत से जीत देने का मन बना लिया है।

RELATED ARTICLES

शिक्षा सुविधाओं के विकास को लेकर संसद में अजय भट्ट ने उठाया सवाल

नई दिल्ली/नैनीताल- ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में उत्तराखंड में शैक्षणिक सुविधाओं के विकास और केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही...

हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, डेयरी प्रतिष्ठानों से पनीर और घी के नमूने लिए

हल्द्वानी:  खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में डेयरी एवं...

तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर

राहत-बचाव से लेकर कनेक्टिविटी बहाली तक हर मोर्चे पर त्वरित कार्रवाई CM धामी लगातार कर रहे मॉनिटरिंग, अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थिति का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

शिक्षा सुविधाओं के विकास को लेकर संसद में अजय भट्ट ने उठाया सवाल

नई दिल्ली/नैनीताल- ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में उत्तराखंड में शैक्षणिक सुविधाओं के विकास और केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही...

हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, डेयरी प्रतिष्ठानों से पनीर और घी के नमूने लिए

हल्द्वानी:  खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में डेयरी एवं...

तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर

राहत-बचाव से लेकर कनेक्टिविटी बहाली तक हर मोर्चे पर त्वरित कार्रवाई CM धामी लगातार कर रहे मॉनिटरिंग, अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थिति का...

ताकुला चुंगी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,चार लोग घायल

नैनीताल। हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही एक कार मंगलवार को अनियंत्रित होकर गहरे हादसे का शिकार हो गई। ताकुला पुरानी चुंगी के पास...

मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट

मुख्यमंत्री ने संगठनों की समस्याओं एवं मांगों के परीक्षण कर उचित समाधान के दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय...

जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न भार वर्गों में विजेता घोषित

देहरादून- विद्यालयी जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को परेड ग्राउंड स्थित क्रीड़ा हॉल में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु...

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी, वरना सिलेंडर सप्लाई में आ सकती है दिक्कत

देहरादून- जिले में घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना आवश्यक है। जिन उपभोक्ताओं ने 15 अगस्त तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई, उन्हें आगे...

उत्तराखंड में देर रात कांपी धरती, उत्तरकाशी में 4.2 और टिहरी में 2.0 तीव्रता का भूकंप

उत्तरकाशी/टिहरी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल जिलों में सोमवार तड़के भूकंप के झटकों से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS)...

2036 ओलंपिक की भारत में मेजबानी की मनोकामना: खेल मंत्री रेखा आर्या ने उठाई ‘संकल्प कांवड़ यात्रा’

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा भारी बारिश भी नहीं डिगा सकी ओलंपिक-2036 के संकल्प से रेखा...

शिव घाट पर स्नान के दौरान कांवड़िया बेहोश, SDRF ने River Ambulance से पहुंचाया मेडिकल कैंप

हरिद्वार- कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों को त्वरित प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक चिकित्सक के साथ SDRF की एक टीम...