Tuesday, August 11, 2026
Home उत्तराखंड एसजीआरआरयू जैनिथ-2024 में सुनिधि चौहान की गायकी पर झूमने को तैयार

एसजीआरआरयू जैनिथ-2024 में सुनिधि चौहान की गायकी पर झूमने को तैयार

  • जैनिथ-2024 का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ शुभारंभ
  • 26 अप्रैल को हेमा नेगी, शुगर बैंड और 27 को सुनिधि चौहान की होगी धमाकेदार प्रस्तुति

गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में तीन दिवसीय वार्षिक फैस्ट जैनिथ-2024 का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित फैस्ट में बालीवुड सिंगर सुनिधि चौहान, गढ़वाली लोक गायिका हेमा नेगी करासी एवम् दिल्ली का शुगर राॅक बैण्ड प्रस्तुतियां देगा। जैनिथ-2024 को लेकर एसजीआरआरयू के छात्र-छात्राओं के साथ फैकल्टी सदस्यों में भी भारी उत्साह है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने जैनिथ-2024 के सफल आयोजन हेतु विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, फैकल्टी सदस्यों एवम् जैनिथ-2024 के आयोजक मण्डल को हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं।

गुरुवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के आडिटोरियम में मुख्य अतिथि एवम् विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डाॅ यशबीर दीवान ने जैनिथ-2024 का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. यशबीर दीवान, कुलसचिव डॉ. अजय कुमार खंडूडी, वार्षिक फैस््ट जैनिथ 2024 की समन्वयक डॉ मनीषा मैंदुली, कल्चरल कमेटी की अध्यक्षा प्रोफेसर डाॅ. मालविका कांडपाल ने वार्षिक फैस्ट जैनिथ 2024 का डिजिटल आगाज किया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डाॅ. यशबीर दीवान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि तीन दिवसीय वार्षिक फैस्ट विश्वविद्यालय को गौरवांवित करने वाला पल है। यह आयोजन एक जीवंत और गतिशील कैंपस कल्चर बनाने की दिशा में हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। जैनिथ-24, हमारे छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और रचनात्मकता की पराकाष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इन तीन दिनों में विश्वविद्यालय में कई बड़ी हस्तियों का आगमन होना है। ये हस्तियां विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ अपनी प्रतिभाओं के माध्यम से जुड़ेंगी। उन्होंने छात्रों से इस मनोरंजन और मस्ती से भरे तीन दिवसीय वार्षिक फैस्ट को सफल बनाने के लिए अच्छे आचरण का परिचय देने और जैनिथ-24 की भावना को उत्साह और सकारात्मकता के साथ अपनाने का संदेश दिया।

कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी ने सभी प्रतिभागियों छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। एसजीआरआरयू वार्षिक फैस्ट जैनिथ-2024 की समन्वयक डाॅ मनीषा मैंदुली ने बुधवार को जानकारी दी कि 26 अप्रैल को गढ़वाली लोक गायिका हेमा नेगी करासी उत्तराखण्ड की लोक संस्कृतियों की झलक पेश करेंगी। इसी दिन दिल्ली का शुगर राॅक बैण्ड एसजीआरआर विश्वविद्यालय में राॅक प्रस्तुति देगा। 27 अप्रैल को प्रसिद्ध बालीवुड सिंगर सुनिधि चैहान धमाकेदार प्रस्तुति देंगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।

वार्षिक फैस्ट के पहले दिन छात्रों द्वारा रंगारंग गढ़वाली डांस, सांस्कृतिक और सामाजिक विषय पर आधारित नृत्य नाटिका पद्मावत का भी मंचन किया गया। कार्यक्रम के अंत में वोट आफ थैंक्स विश्वविद्यालय की कल्चर कमेटी की अध्यक्षा प्रोफेसर मालविका कांडपाल ने ज्ञापित किया। उन्होंने तीन दिवसीय वार्षिक फैस्ट जैनिथ-2024 के सभी आयोजकों को कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

RELATED ARTICLES

जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न भार वर्गों में विजेता घोषित

देहरादून- विद्यालयी जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को परेड ग्राउंड स्थित क्रीड़ा हॉल में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु...

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी, वरना सिलेंडर सप्लाई में आ सकती है दिक्कत

देहरादून- जिले में घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना आवश्यक है। जिन उपभोक्ताओं ने 15 अगस्त तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई, उन्हें आगे...

उत्तराखंड में देर रात कांपी धरती, उत्तरकाशी में 4.2 और टिहरी में 2.0 तीव्रता का भूकंप

उत्तरकाशी/टिहरी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल जिलों में सोमवार तड़के भूकंप के झटकों से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS)...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न भार वर्गों में विजेता घोषित

देहरादून- विद्यालयी जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को परेड ग्राउंड स्थित क्रीड़ा हॉल में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु...

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी, वरना सिलेंडर सप्लाई में आ सकती है दिक्कत

देहरादून- जिले में घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना आवश्यक है। जिन उपभोक्ताओं ने 15 अगस्त तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई, उन्हें आगे...

उत्तराखंड में देर रात कांपी धरती, उत्तरकाशी में 4.2 और टिहरी में 2.0 तीव्रता का भूकंप

उत्तरकाशी/टिहरी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल जिलों में सोमवार तड़के भूकंप के झटकों से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS)...

2036 ओलंपिक की भारत में मेजबानी की मनोकामना: खेल मंत्री रेखा आर्या ने उठाई ‘संकल्प कांवड़ यात्रा’

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा भारी बारिश भी नहीं डिगा सकी ओलंपिक-2036 के संकल्प से रेखा...

शिव घाट पर स्नान के दौरान कांवड़िया बेहोश, SDRF ने River Ambulance से पहुंचाया मेडिकल कैंप

हरिद्वार- कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों को त्वरित प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक चिकित्सक के साथ SDRF की एक टीम...

देहरादून में बारिश से बड़ा हादसा, करगी ग्रांट में दो दुकानें और एक मकान ढहा, लोगों में दहशत

हरादून: राजधानी देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है। देर रात देहरादून में हुई भीषण बारिश के...

देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास पर बड़ा फैसला, एमडीडीए ने 25 प्रस्ताव किए स्वीकृत

114वीं बोर्ड बैठक में लैण्ड पूलिंग, पर्यटन, होटल, औद्योगिक भवन और व्यावसायिक परियोजनाओं पर अहम फैसले, नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश   देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की...

सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

हरिद्वार – अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF उत्तराखण्ड के निर्देशन में कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए SDRF...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक

सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ अभी तक 19 लाख मतदाताओं को भेजे नोटिस फार्म 6 के 93 हजार आवेदन, फार्म...

जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक

देहरादून:  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित दैनिक जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहर के...