Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के पुल्मोनरी विशेषज्ञ डॉ चाचरा और डॉ वर्मा ने...

मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के पुल्मोनरी विशेषज्ञ डॉ चाचरा और डॉ वर्मा ने सी ओ पी डी के प्रति किया जागरूक, बताया विश्व भर में मृत्यु का चौथा प्रमुख कारण

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने सीओपीडी बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता को COPD (क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) के बारे में जानकारी देना, समय पर इलाज कराने के महत्व को समझाना और फेफड़ों से संबंधित बीमरियों के प्रति जागरूक करना था।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पल्मोनोलॉजिस्ट, डॉ. विवेक वर्मा प्रिंसिपल कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और डॉ. वैभव चाचरा प्रिंसिपल कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी ने इस बीमारी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

 

सीओपीडी विश्न में गैर-संक्रमण रोगों से होने वाली मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण और अन्य बीमारियों के साथ मृत्यु का चौथा प्रमुख कारण है। इस प्रेस कॉफ्रेस में डॉ. चाचरा ने बताया कि “देहरादून में बढ़ते प्रदूषण के कारण सांस संबंधी बीमारियॉ, खासकर कि सीओपीडी में वृद्धि हो रही है। सीओपीडी एक दीर्घकालिक रोग है जो धीरे-धीरे विकसित होता है और समय के साथ मरीज को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। अगर इसका सही समय पर उपचार नहीं कराया गया, तो मरीज की स्थिति गंभीर हो सकती है।”

 

डॉ. चाचरा ने बताया कि सीओपीडी का प्रमुख कारण धूम्रपान है। अपने एक मरीज का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि 61 वर्षीय मरीज अनुरोध चमोली तीन साल पहले गंभीर सीओपीडी की बीमारी से जूझते हुए मैक्स हॉस्पिटल आए थे। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी और हालत भी बहुत गंभीर थी, हमने उन्हें तुरंत इंट्यूबेटेड करके ICU में वेंटिलेटर में रखा, कुछ दिनों के बाद उनके स्वास्थय में सुधार आया और वह ठीक होकर अपने घर चले गए। आज वह बिलकुल ठीक है और अब वह रेगूलर चेकअप करवाते रहते हैं।

 

इस मौके पर डॉ. वैभव चाचरा ने बताया कि सीओपीडी (क्रोनिक ऑबस्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीस) फेफड़ों की एक क्रॉनिक बीमारी है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों में हवा के प्रवाह को रोकता है, जिससे फेफड़ों में सूजन आ जाती है, जिससे व्यक्ति को साँस लेने में दिक़्क़त, अतिरिक्त बलगम बनना, खांसी, और अन्य समस्याएँ होती हैं। यदि इसका सही समय पर इलाज नहीं कराया गया, तो यह जानलेवा बन सकती है, साथ ही यह गंभीर हृदय समस्याओं, फेफड़ों के कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियाँ उत्पन्न कर सकती है। उन्होंने बताया कि बढ़ते प्रदूषण के कारण भी फेफड़ों के रोगियों की संख्या बढ़ रही है, जिसमें सीओपीडी भी एक प्रमुख बीमारी है। यह बीमारी आम तौर पर मध्यम आयु वर्ग के लोगों (40 वर्ष या उससे अधिक) के लोगों में होने की संभावना अधिक होती है। सीओपीडी के मुख्य कारण धूम्रपान, लंबे समय तक वायु प्रदूषण का संपर्क,रासायनिक धुआँ, धूल, चूल्हे का धुआं आदि है।

 

डॉ. विवेक वर्मा ने बताया कि सीओपीडी मुख्यतय दो प्रकार की होती है एक वातस्फीति (एम्फाइसेमा ) – इसमें, वायुकोष और उनकी दीवारें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं एवं छोटी वायुकोषों के स्थान पर बड़ी वायुकोषें बन जाती हैं और दूसरा क्रोनिक ब्रोंकाइटिस – इसमें, वायु नलियों की परत में सूजन आ जाती है और वह मोटी हो जाती है। इससे बहुत अधिक मात्रा में बलगम बनता है और सांस लेना मुश्किल हो जाता है।

 

उन्होंने कहा कि ये पूरी तरीके से ठीक नही हो सकती है लेकिन सही इलाज और कुछ एतिहात बरतने से काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...