Saturday, September 19, 2026
Home उत्तराखंड सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के 15वे जिला सैनिक कल्याण...

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के 15वे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय हरबर्टपुर का किया उद्घाटन

  • सहसपुर, विकासनगर, कालसी और चकराता ब्लॉक के पूर्व सैनिकों को मिलेगा लाभ
  • पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारी बोले – थैंक्यू मंत्री जी।

 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज गुरुवार को विकासनगर पहुंचकर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय हरबर्टपुर का उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।

 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लगभग एक वर्ष पूर्व उनके अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विकासनगर क्षेत्र में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोलने की घोषणा की गई थी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धामी सरकार में विकास कार्यों की तेज गति के कारण ही है, कि आज यह सैनिक कल्याण कार्यालय हरबर्टपुर का उद्घाटन प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही इस सैनिक कल्याण कार्यालय के उद्घाटन से सहसपुर ब्लॉक, विकासनगर, कालसी, चकराता आदि क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को अब देहरादून नहीं जाना पड़ेगा और क्षेत्र के लगभग 14 हजार से अधिक पूर्व सैनिकों वीर नारियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के साथ ही उन्हें अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु लाभ होगा।

 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के सम्मान हेतु देहरादून में सैन्यधाम का निर्माण हो रहा है। जिसका शीघ्र ही लोकार्पण होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के बलिदानी सैनिकों के परिजनों को मिलने वाली 10 लाख रुपए की धनराशि को बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने का प्रावधान किया गया है। द्वितीय विश्व युद्ध की अनुदान राशि, विशिष्ट सेना मेडल अवार्ड राशि में बढ़ोतरी तथा वीरता पदक पुरस्कार की एक मुश्त अनुदान राशि में भी कई गुना बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि विकासनगर में शीघ्र ही भूमि का चयन कर सैनिक विश्राम गृह, ई.सी.एच. का निर्माण भी किया जाएगा। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन भी सौंपा।

RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ ट्रेकिंग को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और तकनीक...

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा

अधिकारी  “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की गंभीरता को ध्यान मे रखते हुए इसको वृहद स्तर पर करें प्रचारित- रेखा आर्या कार्यक्रम मे योजनाओं की दी...

देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण

21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 निःशुल्क शिविर   देहरादून। दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को उनकी जरूरत के अनुसार निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए देहरादून...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ ट्रेकिंग को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और तकनीक...

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा

अधिकारी  “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की गंभीरता को ध्यान मे रखते हुए इसको वृहद स्तर पर करें प्रचारित- रेखा आर्या कार्यक्रम मे योजनाओं की दी...

देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण

21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 निःशुल्क शिविर   देहरादून। दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को उनकी जरूरत के अनुसार निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए देहरादून...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर...

जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण

अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण और कार्यालयी व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश जिलाधिकारी ने परखी विकास भवन की स्वच्छता व्यवस्था,...

पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश

सहभागिता और पारदर्शिता के साथ तैयार होंगे प्रस्ताव, बेहतर क्लस्टरों को उत्पादन के आधार पर मिलेगी सुविधा   पौड़ी। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के अंतर्गत फार्म...

कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल

गणेश गोदियाल बोले- युवाओं को चार साल की नौकरी नहीं, पक्की नौकरी चाहिए देहरादून। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल,...

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण

व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश खेल मंत्री ने कॉलेज मे पढ़ रही बालिकाओं के साथ किया संवाद, सुनी समस्याए जल्द ही लोहाघाट की बालिकाएं...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन...

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान

सड़क मरम्मत कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर पूर्ण हो चुके कार्यों का उपजिलाधिकारी स्तर से होगा निरीक्षण, अधिशासी अभियंता...