Sunday, May 3, 2026
Home उत्तराखंड चार शहरों में स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट होगा सिंबल लॉन्चिंग कार्यक्रम:-रेखा आर्या

चार शहरों में स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट होगा सिंबल लॉन्चिंग कार्यक्रम:-रेखा आर्या

  • जारी होने हैं राष्ट्रीय खेलों के पाँच प्रतीक
  • भव्य समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय खेल राज्य मंत्री, और पीटी उषा भी करेंगी शिरकत-रेखा आर्या

 

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम काम्प्लेक्स में रविवार 15 दिसम्बर 2024 को शाम 05:00 बजे होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल सिंबल लांचिंग कार्यक्रम का देहरादून समेत चार शहरों में बड़ी स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। शनिवार को उच्च स्तरीय बैठक में तैयारियों की समीक्षा के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर यह जानकारी दी।

रविवार को होने वाले समारोह में राष्ट्रीय खेलों के लोगो, शुभंकर, एंथम, जर्सी और टाॅर्च की लांचिंग की जानी है । कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा, खेल मंत्री उत्तराखंड रेखा आर्या शामिल रहेंगे। आयोजन में 2000 से ज्यादा खिलाड़ी और युवा भी शामिल होने की उम्मीद है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी कर ली गई है। स्टेडियम के अंदर बिग स्क्रीन लगाई जाएगी । इसके अलावा स्टेडियम के बाहर भी एक स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट होगा। देहरादून में 2 स्क्रीन के अलावा रुद्रपुर , हरिद्वार और हल्द्वानी में भी बड़ी स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगाI इसके अतिरिक्त यूट्यूब पर भी यह कार्यक्रम लाइव होगा।

खिलाड़ियों को किट वितरित की

खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल प्रशिक्षण शिविरों में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को किट वितरित की। किट में खिलाड़ियों को ट्रैकसूट, जूते व अन्य सामग्री दी गई है । इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार हर पदक विजेता को सरकारी नौकरी देगी, यह घोषणा पहले ही की जा चुकी है । उन्होंने कहा कि पदक जीतने पर नगद इनाम राशि भी बढ़ाकर दोगुनी करने का शासनादेश शुक्रवार को जारी कर दिया गया था। उन्होंने खिलाड़ियों से ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने का आहवहान करते हुए कहा कि आप लोग इतने पदक जीतिए कि प्रदेश की झोली भर जाए।

RELATED ARTICLES

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी होंगे देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम...

ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी

नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों...

हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल

पिथौरागढ़ नृशंस हत्याकांड पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने लिया स्वतः संज्ञान पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला से आयोग अध्यक्ष ने की...

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

खेल मंत्री रेखा आर्या रहीं मुख्य अतिथि हरिद्वार। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रदेश...

त्रिलोकपुरी में 17 वर्षीय अयान की चाकू से हत्या, दो आरोपियों को गिरफ्तार

नई दिल्ली – पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास: महाराज

बुद्ध पूर्णिमा के भव्य समारोह में किया प्रतिभा   आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और...

भाजपा विधायक के नाम का पत्र मनगढंत और कूट रचित, घर के असंतोष पर कांग्रेस को ध्यान देने की जरूरत : चौहान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा भाजपा विधायक अरविंद पांडे के कथित वायरल पत्र को मनगढंत और कूट रचित...