Sunday, November 1, 2026
Home Defence News राज्यपाल गढ़ी कैंट में आयोजित नौवें ट्राई सर्विसेज वेटेरन्स डे समारोह में...

राज्यपाल गढ़ी कैंट में आयोजित नौवें ट्राई सर्विसेज वेटेरन्स डे समारोह में हुए शामिल

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस (वेटरन्स डे) के अवसर पर शौर्य स्थल, देहरादून में वीर शहीदों के सम्मान में पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों से मुलाकात की और देश सेवा हेतु दिए गए उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने 9वें वेटरन्स डे पर पहली बार आयोजित भूतपूर्व सैनिकों की परेड की सलामी भी ली।

राज्यपाल ने कहा कि यह दिन न केवल हमारे सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने का अवसर है, बल्कि यह हमें राष्ट्र प्रथम, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए सतत प्रयास करने की प्रेरणा भी देता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर सशस्त्र बलों के जवानों, नौसैनिकों, वायुसैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे वेटरन्स ने अपना जीवन देश की रक्षा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित किया है। उनका जज्बा और समर्पण आज भी समाज में चरित्र निर्माण और राष्ट्र सेवा का प्रेरणा स्रोत है।

 

 

राज्यपाल ने उत्तराखण्ड के वीरभूमि होने पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के हर घर से एक सैनिक निकलता है। इस वीरभूमि के शहीदों ने साहस, शौर्य और बलिदान का अद्वितीय परिचय दिया है। राज्यपाल ने कहा कि वीर नारियों, सैनिक परिवारों और वेटरन्स की भलाई, उनकी स्वास्थ्य सेवाओं, ईसीएचएस लाभ और अन्य आवश्यकताओं का ध्यान रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जसवंत मैदान में आयोजित नौवें भव्य वेटरन्स दिवस समारोह के दौरान माननीय राज्यपाल ने 17 वीर नारियों और 10 वीर पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया और उनकी देश सेवा और उनके बलिदानों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...