Tuesday, November 3, 2026
Home उत्तराखंड कांग्रेस की हल्द्वानी "जय हिंद रैली" में जुटेंगे हजारों लोग, प्रदेश के...

कांग्रेस की हल्द्वानी “जय हिंद रैली” में जुटेंगे हजारों लोग, प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता करेंगे प्रतिभाग, राष्ट्रीय नेतृत्व का भी होगा प्रतिनिधित्व

  • प्रधानमंत्री कर रहे ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतीकरण सूर्यकांत धस्माना

 

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए व ऑपरेशन में शहीद हुए सैनिकों व आम नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने व ऑपरेशन में घायल हुए नागरिकों के प्रति सद्भावना व्यक्त करने के लिए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आगामी एक जून को हल्द्वानी में आयोजित होने वाली जय हिंद रैली में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व आम लोग शामिल होंगे जिसमें प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे व अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भी भागीदारी करेंगे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उक्त जानकारी प्रेस से साझा करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि यह रैली कांग्रेस की राष्ट्र व्यापी रैलियों की श्रृंखला में आयोजित की जा रही है और कांग्रेस पार्टी इन रैलियों के माध्यम से जहां एक ओर देश के सैन्य बलों के प्रति अपनी व देश की।

 

आम जनता की ओर से कृतज्ञता ज्ञापित करेगी वहीं दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री जो ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतीकरण करने में जुट हुए हैं उनसे सीधे यह सवाल भी करेगी कि प्रधानमंत्री जो ऑपरेशन सिंदूर के बाद छह राज्यों में जा कर रैलियां संबोधित कर रहे हैं और इस संकट की घड़ी में जो सारा देश व सारा विपक्ष अपनी सेना व केंद्र सरकार के पीछे मजबूती से खड़ा था उस विपक्ष पर ओछी व अनर्गल टिप्पणियां कर रहे हैं उसका मकसद क्या है।

 

धस्माना ने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री से पूछना चाहती है कि देश को बताया जाए कि पहले में जो सुरक्षा की बड़ी चूक हुई जिसके कारण २६ निर्दोष लोग मारे गए उस चूक के लिए केंद्र सरकार ने किसकी जवाब देही तय की? कांग्रेस पीएम मोदी से पूछना चाहती है कि वे बताएं कि वे पहलगाम।और पुंछ कब जाएंगे ? कांग्रेस पूछना चाहती है कि पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सैनिकों व आम नागरिकों से कब मिलने जाएंगे और पहलगाम में जान गंवाने वाले शहीदों के परिवारों से कब मिलने जाएंगे यह सारे सवाल आज देश के हर नागरिक के मन में है।

 

धस्माना ने कहा कि जब सारा देश और देश का सारा विपक्ष संकट की घड़ी में केंद्र सरकार व सेना के साथ खड़ा था तब प्रधानमंत्री आज सीजफायर होने के इतने समय बाद भी संसद का विशेष सत्र बुलाकर पूरे देश को सारी स्थितियों से अवगत क्यों नहीं करवाते और क्यों अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जो बार बार भारत को अपमानित करने वाला बयान की उन्होंने धमका कर और व्यापार का डर दिखा कर भारत पाकिस्तान का युद्धविराम करवाया इसका दो टूक जवाब स्वयं प्रधानमंत्री आगे आकर क्यों नहीं देते।

 

धस्माना ने कहा कि हल्द्वानी रैली के बाद इन सब बातों व सवालों को लेकर कांग्रेस पूरे राज्य के हर ब्लॉक हर गांव तक ले कर जाएगी व जनता को ऑपरेशन सिंदूर पर विस्तृत जानकारी देगी।

RELATED ARTICLES

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश जनता दर्शन कार्यक्रमों में शिकायतों का हो रहा समाधान, जनता...

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं   नैनीताल। मुख्यमंत्री...

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक   रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरकोटा में सम्राट होटल के समीप सोमवार अपराह्न...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश जनता दर्शन कार्यक्रमों में शिकायतों का हो रहा समाधान, जनता...

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं   नैनीताल। मुख्यमंत्री...

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक   रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरकोटा में सम्राट होटल के समीप सोमवार अपराह्न...

बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक

देवप्रयाग। उत्तराखंड के देवप्रयाग से विधायक विनोद कंडारी सोमवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उफल्डा के समीप उनके...

विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपी को दून पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर...

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन

देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर...

सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सालावाला में राज्य योजना वर्ष 2026-27 के तहत न्यू कैंट रोड स्थित...

जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत की समस्याओं से जुड़े मामले उठे शिकायतों के त्वरित एवं...

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...