Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ली बैठक, आगामी 17 सितंबर...

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ली बैठक, आगामी 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने के दिए निर्देश

  • आगामी 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक प्रदेशभर में आयोजित होगा ‘‘सेवा पखवाड़ा’’
  • सेवा पखवाडे में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान के साथ होंगे वृहद कार्यक्रम।

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वास्थ्य सेवा पखवाडा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर मा. स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनपद देहरादून के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि सेवा पर्व के दौरान अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। सेवा पखवाडे के तहत रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम, प्रदर्शनी, संवाद सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में सेवा पखवाडे के तहत 17 सितंबर को देहरादून पटेल नगर मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाले मेघा इवेंट की रूपरेखा भी तैयार की गई।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिए कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जनपद देहरादून में कम से कम 01 लाख लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया जाए। सभी प्रकार की स्वास्थ्य जांच निशुल्क की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर निगम क्षेत्रों तथा ब्लॉक स्तर पर विशेषज्ञ स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाए। समुदाय स्तर पर गांव एवं वार्डाे में स्वास्थ्य विचारों के साथ ही 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया जाए। सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित होने वाले शिविरों का व्यापक प्रचार प्रसार करें। ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य शिविरों से लाभान्वित हो सके। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी को अंतर्विभागीय अपेक्षित समन्वय बनाते हुए सेवा पखवाडा कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए।

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर 17 सितंबर को देहरादून पटेल नगर मेडिकल कॉलेज में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, सांसद एवं विधायकगण भी प्रतिभाग करेंगे। स्वास्थ्य शिविर में सभी निशुल्क सेवाए प्रदान कर आम जनता को लाभान्वित किया जाएगा।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि रायपुर ब्लाक मुख्यालय में 17 सितंबर को वृहद बहुउद्देशीय शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा पखवाड़े के दौरान मसूरी, ऋषिकेश, डोईवाला, विकासनगर, सहसपुर, सहिया, चकराता एवं नगर निगम देहरादून में वृहद बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। विकासखंड कालसी, चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर और डोईवाला में ग्राम पंचायत स्तरों पर भी 314 पीएचसी, सीएचसी के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएगे। उन्होंने बताया कि शिविरों में सामान्य ओपीडी, मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा, गैर संचारी रोग, टीबी स्क्रीनिंग, टीकाकरण, पैथोलॉजी जांच, परिवार नियोजन, निःशुल्क औषधि, विशेषज्ञ ओपीडी, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, रक्तदान एवं ई-रक्तकोष पंजीकरण आदि सभी सेवाएं दी जाएंगी।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...