Thursday, May 7, 2026
Home उत्तराखंड सांसद डॉ. नरेश बंसल ने राज्यसभा में किया ‘मिशन वात्सल्य’ योजना से...

सांसद डॉ. नरेश बंसल ने राज्यसभा में किया ‘मिशन वात्सल्य’ योजना से संबंधित प्रश्न

देहरादून/नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने संसद के उच्च सदन में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ‘मिशन वात्सल्य’ योजना को लेकर महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया। उन्होंने बच्चों की देखभाल, वात्सल्य सदनों की स्थिति और लापता बच्चों की ट्रैकिंग व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी मांगी। सांसद डॉ. बंसल ने अपने प्रश्न में परिवार आधारित गैर-संस्थागत देखभाल को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों, देशभर में स्थापित वात्सल्य सदनों की संख्या और ट्रैक चाइल्ड पोर्टल के एकीकरण की प्रगति पर सरकार से जवाब मांगा।

इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार ‘मिशन वात्सल्य’ के तहत जरूरतमंद बच्चों को संरक्षण और देखभाल उपलब्ध करा रही है। योजना के अंतर्गत संस्थागत और गैर-संस्थागत दोनों प्रकार की सेवाएं दी जा रही हैं, जिनमें प्रायोजन, फोस्टर केयर, दत्तक ग्रहण और पश्चात देखभाल शामिल हैं। पात्र बच्चों को गैर-संस्थागत देखभाल के तहत प्रतिमाह 4 हजार रुपये की सहायता भी प्रदान की जाती है। मंत्री ने जानकारी दी कि अब तक देशभर में 69 वात्सल्य सदनों को स्वीकृति दी जा चुकी है। इसके साथ ही लापता बच्चों की खोज और निगरानी को मजबूत करने के लिए ट्रैक चाइल्ड पोर्टल, खोया-पाया एप और दत्तक ग्रहण से जुड़े पोर्टल को एकीकृत कर मिशन वात्सल्य पोर्टल विकसित किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह पोर्टल गृह मंत्रालय, रेल मंत्रालय, राज्य सरकारों और अन्य संबंधित संस्थाओं के सहयोग से संचालित हो रहा है। साथ ही सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लापता बच्चों के मामलों की निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश भी दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले पंतनगर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. शिवेन्द्र कश्यप

हरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के नव नियुक्त कुलपति...

जागेश्वर धाम परियोजना में रोपवे को किया जाए शामिल- मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को प्रदेश में रोपवे निर्माण की प्रगति की समीक्षा...

सभी लंबित घोषणाओं के शासनादेश 15 जून तक जारी किए जाएं- सीएम धामी

मुख्यमंत्री घोषणाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं- सीएम धामी बिना तैयारी बैठक में पहुंचे अधिकारियों पर सीएम धामी सख्त देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले पंतनगर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. शिवेन्द्र कश्यप

हरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के नव नियुक्त कुलपति...

जागेश्वर धाम परियोजना में रोपवे को किया जाए शामिल- मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को प्रदेश में रोपवे निर्माण की प्रगति की समीक्षा...

सभी लंबित घोषणाओं के शासनादेश 15 जून तक जारी किए जाएं- सीएम धामी

मुख्यमंत्री घोषणाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं- सीएम धामी बिना तैयारी बैठक में पहुंचे अधिकारियों पर सीएम धामी सख्त देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी, मसूरी क्षेत्र के विकास कार्यो पर की चर्चा

देहरादून । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी...

गढ़वाल राइफल्स के स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने सभी जवानों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल राइफल्स के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 30 करोड़ का आंकड़ा

मराठा शौर्य की कहानी पर आधारित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश कर रही है। शुरुआती दो दिनों...

लेटर बम निकला ‘फुस्स’, बयान के बाद सियासत में पलटवार तेज

गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने लेटर को बताया झूठ का पुलिंदा अरिवंद पांडेय के बयान के बाद बैक फुट पर कांग्रेस गोदियाल के...

नारद जयंती एवं पत्रकारिता दिवस समारोह का भव्य एवं सफल आयोजन

देहरादून। विश्व संवाद केंद्र, देहरादून के तत्वावधान में आई.आर.डी.टी. सभागार, सर्वे चौक, देहरादून में “नारद जयंती एवं पत्रकारिता दिवस समारोह” का भव्य एवं गरिमामय...

नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म पर महिला आयोग सख्त, आरोपियों पर कठोरतम कार्यवाही के दिए निर्देश

15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में राज्य महिला आयोग सख्त; अपराधियों और लापरवाह पुलिसकर्मियों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही विद्यार्थियों के समग्र विकास का आधार- डॉ. धन सिंह रावत

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में किया प्रतिभाग   श्रीनगर। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह...