Saturday, September 19, 2026
Home उत्तराखंड हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर नवसंवत्सर अभिनंदन समारोह समिति, कोटद्वार द्वारा...

हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर नवसंवत्सर अभिनंदन समारोह समिति, कोटद्वार द्वारा बद्रीनाथ–कोटद्वार मार्ग स्थित नगर निगम प्रेक्षागृह में भव्य, कार्यक्रमऋतु खण्डूडी भूषण मुख्य अतिथि के रूप में रहीं उपस्थित

हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर नवसंवत्सर अभिनंदन समारोह समिति, कोटद्वार द्वारा बद्रीनाथ–कोटद्वार मार्ग स्थित नगर निगम प्रेक्षागृह में भव्य, गरिमामय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता रही। इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

 

अपने संबोधन में श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने हिंदू नववर्ष की सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व केवल तिथि परिवर्तन नहीं, बल्कि नव ऊर्जा, नव उत्साह और नए संकल्पों के साथ जीवन को आगे बढ़ाने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ होने वाला नवसंवत्सर हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपराओं और प्रकृति के साथ हमारे गहरे संबंध का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने सभी से अपने सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने, समाज में सकारात्मकता फैलाने और एकजुट होकर प्रदेश एवं देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशभक्ति, लोकसंस्कृति एवं पारंपरिक विषयों पर आधारित प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक जुड़ाव को देखकर मुख्य अतिथि ने उनकी सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अध्यक्ष खण्डूडी ने नवसंवत्सर अभिनंदन समारोह समिति, कोटद्वार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सांस्कृतिक चेतना को जागृत करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजकों को सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए बधाई दी। अंत में उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए हिंदू नववर्ष को सभी के जीवन में नई आशाओं और उपलब्धियों का संदेश लेकर आने की कामना की।

 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, नवसंवत्सर अभिनंदन समारोह समिति के अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद्र कोठारी, महासचिव श्री चंद्र प्रकाश नैथानी, मुख्य वक्ता एवं राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डीएस नेगी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शांता बमराड़ा, डॉ. पदमेश बुडाकोटी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशिबाला केष्टवाल, मण्डल अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, मण्डल अध्यक्ष प्रेमा खंतवाल, जिला उपाध्यक्ष हरि सिंह पुंडीर, शशि भूषण अमोली, सुनीता कोटनाला, सुमन कोटनाला, महानन्द ध्यानी, गजेंद्र सिंह चौहान, रविंद्र नेगी, अमित सजवाण, पंकज ध्यानी, कृष्ण सिंह नेगी, राकेश कंडवाल, गोपाल दत्त जखमोला, संजय रावत, रवींद्र नेगी, रीमा चौहान, अंजू पुंडीर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ ट्रेकिंग को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और तकनीक...

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा

अधिकारी  “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की गंभीरता को ध्यान मे रखते हुए इसको वृहद स्तर पर करें प्रचारित- रेखा आर्या कार्यक्रम मे योजनाओं की दी...

देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण

21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 निःशुल्क शिविर   देहरादून। दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को उनकी जरूरत के अनुसार निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए देहरादून...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ ट्रेकिंग को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और तकनीक...

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा

अधिकारी  “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की गंभीरता को ध्यान मे रखते हुए इसको वृहद स्तर पर करें प्रचारित- रेखा आर्या कार्यक्रम मे योजनाओं की दी...

देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण

21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 निःशुल्क शिविर   देहरादून। दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को उनकी जरूरत के अनुसार निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए देहरादून...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर...

जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण

अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण और कार्यालयी व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश जिलाधिकारी ने परखी विकास भवन की स्वच्छता व्यवस्था,...

पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश

सहभागिता और पारदर्शिता के साथ तैयार होंगे प्रस्ताव, बेहतर क्लस्टरों को उत्पादन के आधार पर मिलेगी सुविधा   पौड़ी। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के अंतर्गत फार्म...

कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल

गणेश गोदियाल बोले- युवाओं को चार साल की नौकरी नहीं, पक्की नौकरी चाहिए देहरादून। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल,...

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण

व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश खेल मंत्री ने कॉलेज मे पढ़ रही बालिकाओं के साथ किया संवाद, सुनी समस्याए जल्द ही लोहाघाट की बालिकाएं...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन...

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान

सड़क मरम्मत कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर पूर्ण हो चुके कार्यों का उपजिलाधिकारी स्तर से होगा निरीक्षण, अधिशासी अभियंता...