Saturday, May 24, 2025
Home उत्तराखंड राम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव मनाये जा रहे उत्सव के...

राम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव मनाये जा रहे उत्सव के सापेक्ष में निकली भव्य शोभा यात्रा

  • राम भक्तों का 500 से अधिक वर्ष का इंतजार खत्म होकर भव्य राम मंदिर बनने का सपना पूरा होने जा रहा है : पुष्कर सिंह धामी
  • भगवान श्रीराम सबको जोड़ने वाले हैं, यह दिन ख़ुशी का है  
  • आज विश्व भर में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव मनाया जा रहा है: डॉ शैलेन्द्र

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड देहरादून में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव समिति, द्वारा आयोजित “राम राज्य शोभायात्रा“ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी राम भक्तों का 500 से अधिक वर्ष का इंतजार खत्म होकर भव्य राम मंदिर बनने का सपना पूरा हो रहा है। हजारों साधु संतों राम भक्तों, सनातन प्रेमियों के बलिदान के उपरांत इस पुण्य दिन के हम सब साक्षी बनेंगे।  मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को आयोध्या में होने वाले भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के हम सब साक्षी बनेंगे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राम मंदिर बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। आज उनके नेतृत्व में हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड से भगवान श्री राम का भी विशेष नाता है। देवप्रयाग में भगवान श्री राम को समर्पित रघुनाथ मंदिर एवं बागेश्वर जनपद में निर्मल बहती सरयू नदी है। मां सरयू का उद्गम स्थल हमारे उत्तराखंड में है एवं सरयू किनारे ही अयोध्या धाम में श्री राम विराजमान हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामकाज में उत्तराखंड के लोग हमेशा आगे रहते हैं। राज्य सरकार द्वारा 22 तारीख को शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित करने के साथ ही सरकारी कार्यालयों में अपराहन 2ः30 बजे तक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड सरकार ने अयोध्या में उत्तराखंड सदन बनाए जाने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार से अयोध्या धाम के समीप जमीन दिए जाने का आग्रह किया था, जमीन उत्तराखंड सरकार को आवंटित हो गई है। उन्होंने कहा करीब तीन एकड़ भूमि पर उत्तराखंडवासियों के लिए भव्य उत्तराखंड सदन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत उत्तराखंड सरकार मंत्रिमंडल के साथ राम मंदिर के दर्शन के लिये अयोध्या जायेगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक उत्तराखंडवासी श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को पूरे धूमधाम से मना रहा है। राज्य के अंदर सांस्कृतिक महोत्सव के तहत विभिन्न मंदिरों घाटों में सफाई अभियान एवं भजन कीर्तन चल रहे हैं। उन्होंने कहा प्रभु श्री राम की कृपा से ही उत्तराखंड निरंतर आगे बढ़ रहा है। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के हम तब साक्षी बन रहे हैं, जब पर भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना, कश्मीर से धारा 370 समाप्त की गई है, देश में जी-20 का सफल आयोजन हुआ, जिसे पूरी दुनिया ने देखा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत प्रचारक डॉ शैलेंद्र ने कहा कि आज विश्व भर में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव मनाया जा रहा है। लंबे समय के बाद यह दिन आया है जो भावुक करने का क्षण है। अनेक आक्रांताओं ने मंदिर तोड़ कर हमारी संस्कृति और धर्म को नुकसान पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि राममय माहौल का प्रभाव अयोध्या में 104 गांव जो अपने धर्म से विमुख हो गए थे, आज वह अपने धर्म और संस्कृति को लौट रहे हैं और वह कह रहे हैं कि हम भी सूर्यवंशी हैं।

 

उन्होंने कहा कि ऋषियों मुनियों की ओर से कहा गया कथन आज सही साबित हो रहा। भारत का उत्कर्ष प्रारम्भ हो गया। यह उत्कर्ष अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से दिखने लगा है। इतने प्रतीक्षा और बलिदान के बाद यह समय आया है। इसे हम दिवाली की तरह खुशी मानकर 22 जनवरी को घरों में दीप जलाएं। भगवान राम सबको जोड़ने वाले हैं। अभी के वातावरण में जिन घरों से देवी देवताओं के लिए चित्र निकल गए थे, उनके हर घर में पूजित अक्षत और चित्र पहुंच रहे हैं। सनातन संस्कृति का गौरव लौट रहा है। हम अपने आराध्य श्रीराम के सम्मान में कोई कमी न छोड़े।

 

इन जगहों से गुजरी राम शोभा यात्रा-

यह श्रीराम शोभा यात्रा परेड ग्राउंड से शुरू होकर,गांधी पार्क, क्लॉक टावर, पलटन बाज़ार कोतवाली और आगे से घूम कर वापस डिस्पेंसरी रोड राजीव गांधी काम्प्लेक्स से होते हुए पंचायती मंदिर और फिर रेंजर्स ग्राउंड पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा के दौरान रास्ते भर व्यापारियों और महिलाओं ने अपने घरों से पुष्प वर्षा औऱ मिठाई बांटकर कर स्वागत किया।

 

टपकेश्वर के महंत कृष्णगिरी महाराज ने आशीर्वचन दिया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कार्यक्रम में आये अतिथियों का स्वागत साथ सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी जताते हुए कहा कि कल महानगर देहरादून में सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा 100000 दीपों का जलने का कार्यक्रम परेड ग्राउंड में किया है आप सभी से आह्वान है कि सभी लोग परेड ग्राउंड पर आकर इस ऐतिहासिक दिन के साक्षी बने।
श्रीकांत शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

RELATED ARTICLES

जनपद उत्तरकाशी, गंगनानी में यात्रियों को ले जा रहा हैली हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF उत्तराखंड पुलिस कर रही रेस्क्यू ऑपरेशन

08 मई 2025 को प्रातः लगभग 08:50 बजे SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि गंगनानी क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना...

जय बदरीविशाल के उदघोष के साथ विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुले।

•मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी चारधाम यात्रा हेतु दिया आमंत्रण। * कपाट...

भारतीय सेना और उत्तराखंड सरकार द्वारा सूर्या देवभूमि चैलेंज’ का 17 तारीख से होगा आगाज़

भारतीय सेना और उत्तराखंड सरकार मिलकर सूर्या देवभूमि चैलेंज' आयोजित करने जा रहे हैं, जो कि एक अत्यंत कठिन प्रतिस्पर्धा है, जो मानवीय संकल्प...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जनपद उत्तरकाशी, गंगनानी में यात्रियों को ले जा रहा हैली हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF उत्तराखंड पुलिस कर रही रेस्क्यू ऑपरेशन

08 मई 2025 को प्रातः लगभग 08:50 बजे SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि गंगनानी क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना...

जय बदरीविशाल के उदघोष के साथ विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुले।

•मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी चारधाम यात्रा हेतु दिया आमंत्रण। * कपाट...

भारतीय सेना और उत्तराखंड सरकार द्वारा सूर्या देवभूमि चैलेंज’ का 17 तारीख से होगा आगाज़

भारतीय सेना और उत्तराखंड सरकार मिलकर सूर्या देवभूमि चैलेंज' आयोजित करने जा रहे हैं, जो कि एक अत्यंत कठिन प्रतिस्पर्धा है, जो मानवीय संकल्प...

उत्तराखंड सब एरिया और सूर्या कमांड द्वारा देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज में मेडिकल छात्रों के लिए “ज्वाइन द आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज (एएफएमएस)”...

मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों के लिए सशस्त्र बलों में करियर को एक आकर्षक विकल्प बनाने के लिए महानिदेशक सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (डीजीएएफएमएस) द्वारा...

एनसीसी कैडेट के साथ मिलकर नशे के ख़िलाफ़ जल्द चलेगा जागरूकता अभियान- ललित जोशी

एनसीसी 11 गर्ल्स बटालियन और सजग इंडिया संयुक्त रूप से चलायेंगे नशे के खिलाफ अभियान।   राष्ट्र के निर्माण में एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका-कर्नल...

रक्षा निर्यात वित्तीय वर्ष 2024-25 में 23,622 करोड़ रुपये तक पहुंचा, 2023-24 की तुलना में 12.04% की वृद्धि 

रक्षा निर्यात वित्तीय वर्ष (FY) 2024-25 में 23,622 करोड़ रुपये (लगभग 2.76 बिलियन अमेरिकी डॉलर) के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर तक पहुंच गया है। वित्तीय...

ऑल इंडिया शहीद लेफ्टिनेंट गौतम बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2025, पुरुष और महिला (एलीट) का हुआ आयोजन

गौतम बॉक्सिंग संस्था द्वारा ऑल इंडिया शहीद लेफ्टिनेंट गौतम बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2025, पुरुष और महिला (एलीट) का आयोजन 28 मार्च से 31 मार्च 2025...

देहरादून मिलिट्री स्टेशन में सैनिक अस्पताल और स्थानीय स्वास्थ्य संगठन द्वारा विश्व टी.बी. दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

देहरादून मिलिट्री स्टेशन में विश्व टी.बी. दिवस के मौके पर सैनिक अस्पताल और स्थानीय स्वास्थ्य संगठन द्वारा सेना के जवानों के लिए एक जागरूकता...

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, माननीय उत्तराखंड के राज्यपाल, देहरादून में 14 डोगरा बटालियन के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल हुए

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, पी.वी.एस.एम, यू.वाई.एस.एम, ए.वी.एस.एम, वी.एस.एम (सेवानिवृत्त), माननीय राज्यपाल, देहरादून में 14 डोगरा बटालियन के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल हुए। 14...

पुष्प वर्षा के साथ नगर परिक्रमा में गूंजे गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे

ऐतिहासिक नगर परिक्रमा में दूनवासियों ने गुरु की संगत का किया जोरदार स्वागत श्री गुरु महाराज जी की प्यारी संगतों के साथ नगर...