कोतवाली नगर के मच्छी बाज़ार इलाके से एक सनसनी खेज खबर सामने आई, मच्छी बाज़ार स्थित दूल्हा बाजार के पास गली में एक युवक द्वारा एक युवती की धारधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप् से घायल किया गया।
हमला करने के बाद युवक मौके से फरार हो गया, गंभीर रूप से घायल युवती उपचार हेतु तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सको द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुँची, तथा फोरेनसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उक्त घटना को अजांम देने वाले युवक आकाश कुमार पुत्र कोमल राम निवासी 46 मन्नूगंज खुडबुड़ा मोहल्ला को घेरा बंदी कर गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा नज़र आ रहा है पुलिस द्वारा युवक से भी पूछताछ जारी है।








