Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड बंशीधर तिवारी का ‘जीरो टॉलरेंस’ मॉडल  अपनाते हुए “150 बीघा अवैध प्लॉटिंग...

बंशीधर तिवारी का ‘जीरो टॉलरेंस’ मॉडल  अपनाते हुए “150 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त” एक दर्जन से अधिक इमारतें करवाई सील

मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की कमान संभालने के बाद उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने विभाग की कार्यशैली में नया जोश भर दिया है। अब प्राधिकरण केवल नोटिस देने तक सीमित नहीं है, बल्कि ज़मीनी स्तर पर उतरकर अवैध प्लॉटिंग और नियम विरुद्ध निर्माण पर सीधे कार्रवाई कर रहा है। बीते एक माह के भीतर 150 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त करना और एक दर्जन से अधिक बहुमंजिला इमारतों को सील करना एमडीडीए के इतिहास की सबसे बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है। बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में प्राधिकरण ने न केवल “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई है बल्कि आम जनता को भी जागरूक करने का अभियान तेज किया है ताकि कोई भू–माफ़िया लोगों को झांसे में न ले सके।

 

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का कहना है कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और योजनाबद्ध विकास को बचाने के लिए सख़्त फ़ैसले लेना ही समय की माँग है। उनकी पहल से एमडीडीए अब हर शनिवार औचक निरीक्षण और ध्वस्तीकरण अभियान चलाकर अवैध निर्माण पर नकेल कस रहा है। इस रणनीति ने माफ़ियाओं के हौसले पस्त कर दिए हैं और स्थानीय लोगों में भरोसा पैदा किया है कि सरकार वास्तव में नियोजित और सुरक्षित विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

 

एक माह में 150 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों पर उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अगुवाई में मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग और नियमविरुद्ध निर्माण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पिछले एक माह में ही प्राधिकरण ने 150 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त कर दी और ऋषिकेश सहित विभिन्न स्थानों पर एक दर्जन से अधिक बहुमंजिला इमारतों समेत दर्जनों निर्माणों को सील कर दिया। बंशीधर तिवारी का कहना है “यह संदेश पूरे प्रदेश के लिए है कि उत्तराखंड अब अवैध प्लॉटिंग और नियम विरुद्ध निर्माण के खिलाफ पूरी तरह एक्शन मोड में है।”

 

डोईवाला के झाबरावाला में 18 बीघा, रानीपोखरी के डांडी गाँव में 10–12 बीघा, भानियावाला के बक्सारवाला में 25 बीघा और देहरादून के हरिद्वार रोड (साईं मंदिर के निकट) में 40 बीघा अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। शीशमबाड़ा क्षेत्र में 10 बीघा और रूपनगर बद्रीपुर में 5 बीघा अवैध प्लॉटिंग भी गिराई गई। माजरी ग्रांट, हरिद्वार रोड, नेहरू कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड और शिमला बाईपास हिंदुवाला क्षेत्र में कई अवैध निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। सबसे बड़ी कार्रवाई ऋषिकेश में हुई, जहाँ निर्मल बाग, वीरभद्र रोड, गली नंबर 10–11, कोयल ग्रांट और प्राधिकरण क्षेत्र के अन्य हिस्सों में एक दर्जन से अधिक बहुमंजिला इमारतों को सील किया गया।

 

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा स्पष्ट है। प्रदेश में अवैध प्लॉटिंग और नियम विरुद्ध निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होंगे। आज की कार्रवाई आख़िरी कदम नहीं है, यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा।”

 

प्राधिकरण लगातार लोगों को चेतावनी दे रहा है कि भू-माफ़ियाओं के झांसे में न आएँ। किसी भी प्लॉट या निर्माण की वैधता की पुष्टि प्राधिकरण से अवश्य करें। बिना अनुमति की प्लॉटिंग या निर्माण भविष्य में न केवल आर्थिक नुकसान बल्कि कानूनी संकट भी खड़ा कर सकते हैं।

 

बुलडोज़र और पुलिस बल की मौजूदगी में हुई इन कार्रवाइयों ने अवैध निर्माण और प्लॉटिंग माफ़ियाओं को कड़ा संदेश दिया। स्थानीय लोग मानते हैं कि सरकार का यह कदम सही दिशा में है, क्योंकि अवैध गतिविधियों से बुनियादी ढाँचा और संसाधन बुरी तरह प्रभावित हो रहे थे।

 

प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत सहस्त्रधारा रोड, एकता विहार कैलाशपुर, वन विहार आदि विभिन्न स्थानों पर किए जा रहे अवैध व्यवसायिक/आवासीय भवनों पर सीलिंग की गई। एमडीडीए की टीमों ने सौन्धोवाली, हैलीपैड रोड, गंगोत्री विहार वेस्ट कैनाल रोड, एकता विहार और वन विहार के अवैध निर्माण सील किए। इन कार्रवाइयों में सहायक अभियंता शैलेन्द्र सिंह रावत व उनकी टीम, सहायक अभियंता विजय सिंह रावत, अवर अभियंता जितेंद्र सिंह और सुपरवाइजर मौके पर मौजूद रहे।

एमडीडीए ने हर शनिवार विशेष टास्क फ़ोर्स द्वारा औचक निरीक्षण और कार्रवाई का कार्यक्रम तय किया है। 20 सितंबर को पछवादून (डाकपत्थर, विकासनगर, हरबर्टपुर) और 27 सितंबर को सहसपुर, भाऊवाला, सेलाकुई में टीम तैनात की जाएगी। हर टीम को कम से कम 10 अवैध निर्माण सील/ध्वस्त करने का लक्ष्य दिया गया है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा “मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण में अवैध निर्माण को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमानुसार विकास ही हमारी प्राथमिकता है। जनता से भी अपील है कि वह नियमों के अनुरूप ही निर्माण कार्य करें।”

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...