Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार के लक्सर, खानपुर, मंगलौर में बारिश...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार के लक्सर, खानपुर, मंगलौर में बारिश के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान का किया स्थलीय निरीक्षण

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र मंगलौर, लक्सर, खानपुर क्षेत्र के आपदाग्रस्त करीब 35 गांव का दौरा किया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने तीनों विधानसभाओं के गांव के प्रभावित किसानों से भी मुलाकात और बारिश से उनकी फसल को हुए नुकसान का मुआवजा देने का राज्य सरकार की तरफ से किसानों को भरोसा दिलाया।

किसानों ने कृषि मंत्री गणेश जोशी के समक्ष अतिवृष्टि से हुए नुकसान से संबंध में अपनी समस्या को रखा। किसानों द्वारा मंत्री को अवगत कराया गया कि भारी बारिश के साथ औद्योगिक क्षेत्र का रसायनिक जल भी खेतों में जाने से भी फसलों को नुकसान हुआ है, इसकी सैंपलिंग की जाए। इस दौरान उन्होंने आपदा से पीड़ित लोगो को आश्वासन दिया कि धामी सरकार उनके साथ है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है, किसानों की समस्या जानने के लिए बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रो का जायजा लिया जा रहा है, जिससे किसानों की हर सम्भव मदद की जाए। उन्होंने बताया कि सरकार ने किसानों के तीन महीने के बिजली के बिल स्थगित कर दिए हैं, कृषि ऋण पर भी बैंकों की रिकवरी पर तीन माह के लिए रोक लगा दी है।

उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र को आपदा ग्रस्त घोषित किया जा रहा है और सरकार के जो मानक हैं उनके अनुरूप मदद की जा रही है। मंत्री गणेश जोशी ने कुछ गांव जो अति जलभराव के कारण सर्वेक्षण से छूट गए है, उसके लिए कहा सचिव कृषि को भी हरिद्वार जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्र में कैंप करने के निर्देश दिए।मंत्री ने कहा किसान हमारे अन्नदाता हैं उनकी हर समस्या का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा किसानों द्वारा जो कृषि ऋण है उसका ब्याज माफ करने की मांग की गई है, उसका समाधान भी शीघ्र किया जाएगा।

जोशी ने कहा जो केंद्र सरकार के मुआवजे के मानक है वह बहुत कम हैं, जो भी हमारे किसान भाइयों को नुकसान हुआ है उसकी भरपाई ना के बराबर होगी। इस संबंध में भी वह मुख्यमंत्री से वार्ता कर आपदा राहत कोष से किसान भाइयों की मदद करने का प्रयास करेंगे। ताकि किसानों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा हरिद्वार जनपद के आपदा प्रभावित में कुछ जगह पर यह देखा गया कि सिडकुल का केमिकल से जो पानी आया है उससे कृषि को बहुत ज्यादा क्षति हुई है गन्ने की फसल खराब हो गई हैं। इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेंगे। मंत्री ने कहा पुष्कर सिंह धामी सरकार ऐसी कठिन स्थिति में अपने किसान भाइयों के साथ खड़ी है।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...