Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड रुद्रपुर में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में किसानों से कृषि मंत्री...

रुद्रपुर में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में किसानों से कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया संवाद

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज जनपद ऊधमसिंह नगर के विकासखंड रुद्रपुर की ग्राम पंचायत शांतिपुरी में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में किसानों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब किसान सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में अभियान से जुड़ने की अपील की और कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए विविध योजनाओं पर तेजी से काम कर रही है।

 

सूबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री के नेतृत्व में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषक बन्धुओ को उनके द्वार आकर कृषि से सम्बन्धित योजनाओं एवं कृषि तकनीकों की जानकारी दी जा रही है ताकि कृषक उन्नत बीजों के साथ ही कृषि के नये तकनीको को अपनाकर लाभ उठा सकंें व अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकें। कृषि मंत्री ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है। देश के प्रधानमंत्री जितनी सैनिकों की चिन्ता करते है उतना ही हमारे किसानो का सम्मान व चिंता करते है। किसान हमारा अन्नदाता है। किसानों की आर्थिकी मजबूत होगी तो देश मजबूत होगा। उन्होने कहा विकसित कृषि संकल्प अभियान के अन्तर्गत 06 हजार से अधिक कृषि वैज्ञानिक कृषक बंघुओं के बीच जाकर उन्हे जागरूक कर रहे है व उन्हे नयी कृषि तकनीकों की जानकारी दे रहे है।

 

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा सरकार द्वारा किसानों को किसान सम्मान निधि, मृदा परीक्षण, कृषि यंत्रो व उर्वरकों में राज्य सहायता प्रदान कर रही है। कहा कृषक अपने भूमि का मृदा परीक्षण अवश्य कराये उसी के अनुसार उत्पादन करे व उर्वकों का उपयोग करें। उन्होने कहा सरकार जनता के द्वार जाकर योजना का लाभ पहुंचा रही है व नवाचार की जानकारी दे रही है। इसलिए कृषक बन्धु जागरूक होकर व कृषि के नयी कृषि तकनीकों व नवाचारों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाये व अपनी आर्थिकी मजबूत करें। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बताया गया कि मैदानी क्षेत्रों में सनई की हरी खाद की फसलों को मई माह में बुआई करके 45 से 60 दिन बाद रोपाई से पूर्व खेतों में मिलाने से 80 से 100 किग्रा नाईट्रोजन प्रति हैक्टयर की बचत की जा सकती है। इसके अलावा सिंचित क्षेत्र में जहॉ खेत में प्रायः पानी रहता हो वहा जैव उर्वरक-नील हरित शैवाल का प्रयोगकर नाईट्रोजन वाली उर्वरकों की बचत की जा सकती है। उन्होने कहा कि मृदा परीक्षण अवश्य कराया जाये, उसी के अनुसार उर्वरक का प्रयोग किया जाये।

 

कार्यक्रम में किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, मेयर विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला द्वारा कृषकों को सम्बोधित किया गया। रेखीय विभागों द्वारा कृषक बन्धुओं की योजनाओं की विस्तृत जानकारियां दी गयी व खरीफ मौसम की उन्नत उत्पादन तकनीक एवं विभागीय योजनाओं सम्बन्धित पुस्तिका का वितरण किया गया। आयोजन में लगभग 300 किसान बन्धुओं ने प्रतिभाग किया। संगोष्ठि में कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, डेरी, मत्स्य, रेशम, फल प्रसंस्करण, रीप, स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टॉल लगाकर जानकारियां दी गयी।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...