Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड आंगनबाड़ी बहने हैं हमारा परिवार, हर परिस्थिति में विभाग है साथ मे...

आंगनबाड़ी बहने हैं हमारा परिवार, हर परिस्थिति में विभाग है साथ मे खड़ा-रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या बड़ीमणि गांव चिन्यालीसौड़ पहुंची। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गत माह गुलदार के हमले के कारण मृतक आंगनबाड़ी सहायिका स्व. श्रीमती सुनीता देवी के परिजनों से सांत्वना भेंट की। बता दे कि स्वर्गीय सुनीता देवी बड़ी मणि में ही आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर नियुक्त थी।

विभागीय मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के कार्मिकों द्वारा 5 लाख की आर्थिक सहायता राशि एकत्र की जिसे ड्राफ्ट के रूप में आज स्व.सुनीता के बच्चों एवं पति सुंदरलाल को भेंट की गई। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी कल्याण कोष से भी 42 हजार 213 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

आज अपने एक दिवसीय जनपद दौरे पर पहुंची महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में सरकार प्रभावित परिवार के साथ दृढ़ता से खड़ी है। हमारे विभाग ने उन्हें एक परिवार के रूप में देखा है,और सभी कार्मिकों ने प्रभावित परिवार की मदद की है।जिसकी शुरुवात स्वयं उनके द्वारा की गई और साथ ही इसमें विभाग के सचिव ,निदेशक, सीडीपीओ,डीपीओ के साथ हो सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने पीड़ित परिवार के लिए राशि एकत्र करते हुए आज उनके परिवार को दी। उन्होंने कहा कि वे गत माह भी उनके परिजनों के बीच आई और दुख संवेदना व्यक्त की और हर सम्भव मदद का भरोसा दिया था। उन्होंने कहा कि आज मन को शांति मिली है कि स्व.सुनीता के पति एवं उनके बच्चों को आर्थिक मदद के तौर पर सहायता राशि भेंट की है। साथ ही उनके पति सुंदर लाल को युवा कल्याण विभाग की ओर से रोजगार से भी जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक सुरक्षा के साथ यह परिवार आगे बढ़ें और स्व. सुनीता ने जो सपने अपने परिवार के लिए देखे है वे पूरा हो सके। इस दौरान ग्रामीणों की माँगानुसार कैबिनेट मंत्री ने जिलाधिकारी एवं प्रभागीय वनाधिकारी उत्तरकाशी से फोन पर बात करते हुए क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने एवं गांव में अतिरिक्त सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए।इस दौरान एसडीएम डुंडा मीनाक्षी पटवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी यशोदा बिष्ट, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भाजपा शीशपाल रमोला,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा पूनम रमोला व ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...