Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड चिकित्सा सेवा सम्मान 2023 से सम्मानित हुए - एडवोकेट ललित जोशी

चिकित्सा सेवा सम्मान 2023 से सम्मानित हुए – एडवोकेट ललित जोशी

स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख संस्था विचार एक नई सोच ने शनिवार को सीआईएमएस & यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन ललित जोशी को विगत 20 वर्षों से चिकित्सा शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों व नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के लिए सम्मानित किया। संस्था ने चेयरमैन ललित जोशी द्वारा चलाए जा रहे सुपर-300 अभियान के लिए उनकी सराहना की। चेयरमैन जोशी अपने संस्थान में हर साल 300 बच्चों को निशुल्क पढ़ाने का बीड़ा उठाए हैं।

विचार एक नई सोच संस्था के सचिव राकेश बिज्लवाण ने कहा कि एडवोकेट ललित जोशी निस्वार्थ और सामाजिक दायित्व की भावना से यह काम कर रहे हैं, वह एक मिसाल है। विचार एक नई सोच सामाजिक संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को सीआईएमएस संस्थान पहुंचा। संस्था ने इस मौके पर चेयरमैन ललित जोशी का एक स्मृति चिन्ह, शाल और बुके देकर सम्मानित किया। संस्था के सदस्यों ने चेयरमैन ललित जोशी के शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। सचिव राकेश बिज्लवाण ने कहा कि सीआईएमएस का यह प्रयास उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। 300 बच्चों को निशुल्क उच्च शिक्षा देना एक क्रांतिकारी कार्य है। उन्होंने इसके लिए चेयरमैन ललित जोशी का आभार जताया।

इस मौके पर चेयरमैन ललित जोशी ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सुपर 300 मिशन एजुकेशन स्कीम चलाई जा रही है, जिसमें प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के योग्य 300 छात्र-छात्राओं को निशुल्क उच्च शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा प्रदान की जा रही है। पिछले वर्ष संस्थान द्वारा 146 छात्रों को निशुल्क शिक्षा दी गयी है। इस साल 300 बच्चों को शिक्षा देने का लक्ष्य रखा गया है। उनके अनुसार शिक्षा से महज एक मनुष्य का जीवन ही नहीं संवरता, बल्कि परिवार, समाज और देश का जीवन भी संवरता है। उनका लक्ष्य है कि प्रदेश के हर बच्चे को उच्च शिक्षा मिले ताकि उसका सर्वांगीण विकास हो सके।

 

यह बता दें कि जहां एक ओर देहरादून के उच्च शिक्षा संस्थान हजारों रुपये प्रति सेमेस्टर फीस लेकर युवाओं को बीबीए, बीसीए, बीएससी-आइटी, एमएससी की पढ़ाई करवा रहे हैं, वहीं सीएमआईएस और यूआईएचएमटी संस्थान में गरीब, निर्धन, कोरोनाकाल में अपने स्वजन को खोने वाले विद्यार्थियों को बिना ट्यूशन फीस लिए पढ़ा रहा है। संस्थान में राज्य आंदोलनकारियों, आपदा पीड़ित छात्र-छात्राओं, कोविड महामारी में अनाथ हुए बच्चों, लोक कलाकार एवं रंगकर्मियों, देश के लिए बलिदान हुए जवानों के बच्चों को लगभग निशुल्क उच्च शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा प्रदान की जा रही है।

संस्था के वरिष्ठ सदस्य अमित अमोली और घनश्याम जोशी ने चेयरमैन ललित जोशी द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘नशे को न, जिन्दगी को हां‘ की सराहना की।

गौरतलब है कि सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी सजग इंडिया के माध्यम से विगत 15 से अधिक वर्षों से नशा उन्मूलन को लेकर प्रयासरत हैं, 2005 में हल्द्वानी से उन्होंने इस अभियान शुरूआत की थी, और अब तक लाखों युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...