Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड देश की जनता की जान के साथ खिलवाड़ किया भाजपा ने-सूर्यकांत धस्माना ...

देश की जनता की जान के साथ खिलवाड़ किया भाजपा ने-सूर्यकांत धस्माना   

  • कोविशिल्ड बनाने वाली कंपनी ने दिए भाजपा को करोड़ों रुपए इस दवाई से पड़ रहे लोगों को दिल के दौरे        

 

कोविड काल में लोगों को सरकार ने जो वैक्सीन लगवाई थी वह कई लोगों की जान ले रही है और यह स्वीकारोक्ति खुद ब्रिटेन की अदालत में की है जिसमें कंपनी ने अपनी वैक्सीन के साइड इफेक्ट के बारे में हलफनामा दिया है और सबसे आश्चर्यजनक बात का खुलासा यह हुआ है कि इस कंपनी ने भारतीय जनता पार्टी को इलेक्ट्रोल बॉन्ड खरीद कर बावन करोड़ रूपए का चंदा भारतीय जनता पार्टी को दिया है यानी भाजपा ने देश की जनता की जान से खिलवाड़ कर डाला और आज भाजपा का यह घृणित चेहरा पूरे देश और दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है और बाकी बचे पांच चरणों के चुनाव में जनता इनको इस पाप की सजा देगी यह बात आज अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कही।

 

उन्होंने कहा कि गौ मांस का व्यापार करने वाली बीफ कंपनी से चंदा खाने का खुलासा हुआ तब भी भाजपा ने इस पर कोई सफाई नहीं दी और अब को कोविशील्ड वैक्सीन के नुकसान के बारे में खुलासा हुआ है उसने तो भाजपा की नैतिक पतन की पूरी दास्तान दुनिया के सामने खोलकर रख  दी है कि किस प्रकार से देश को जनता के स्वास्थ्य और जान के साथ भाजपा द्वारा खिलवाड़ किया गया है। श्री धस्माना ने बताया कि केंद्र सरकार ने कोविड काल में सीरम कंपनी को कोविड वैक्सीन बनाने बनाने के अधिकार दिए थे और इसी दैरान इस कंपनी ने तीन किश्तों में चालीस फिर दस और फिर ढाई करोड़ रुपए के इलेक्ट्रोल बॉन्ड खरीद कर भाजपा को दिए यह खुलासा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एसबीआई के द्वारा फटकार पड़ने के बाद उपलब्ध कराई गई जानकारी से हुआ।

 

धस्माना ने कहा कि सीरम कंपनी ने ब्रिटेन की अदालत में दी गई जानकारी में यह स्वीकार किया कि उनकी वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स होते हैं और जिनको यह वैक्सीन लगवाई गई उनमें से अनेक शिकायतें हार्ट अटैक की और खून में थक्के पड़ने की प्राप्त हुई हैं। श्री।धस्माना ने कहा की भारत में अस्सी फीसद लोगों ने कोविशिल्ड वैक्सीन का ही इस्तेमाल किया और देश भर से रोजाना स्वस्थ लोगों में इस प्रकार के लक्षण से मृत्यु होने के समाचार मिलते रहते हैं। श्री धस्माना ने कहा कि अब पूरा देश इस बात को जान गया है कि वोट की खातिर लोगों को गाय के नाम पर लड़वाने वाली और देश भक्ति की बात करने वाली व मतदाताओं को देव तुल्य कह कर संबोधित कर भ्रमित करने वाली पार्टी पैसे और सत्ता के लिए इस देवतुल्य जनता की जान के साथ खिलवाड़ भी कर सकती है जो अब प्रमाणित हो चुका है।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...