Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड यात्री सुविधाओं के विकास हेतु बीकेटीसी सरकार को देगी 10 करोड़ की...

यात्री सुविधाओं के विकास हेतु बीकेटीसी सरकार को देगी 10 करोड़ की धनराशि

  • वित्तीय वर्ष 2024-25 यात्रा व्यवस्थाओं के लिए एक सौ सोलह करोड़ से अधिक का बजट पारित हुआ।

 

  • यात्री सुविधाओं के विकास हेतु बीकेटीसी सरकार को देगी 10 करोड़ की धनराशि 

 

बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बजट बैठक में वर्ष 2024-25 हेतु 1162477026( एक सौ सोलह करोड़ चौबीस लाख सत्तहत्तर हजार छब्बीस रूपये) का अनुमानित बजट पारित किया गया।

 

केनाल रोड स्थित बीकेटीसी कार्यालय में अध्यक्ष अजेंद्र अजय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में श्री बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्तावित आय 540044601.00 (चौवन करोड़ चवालीस हजार छ सौ एक रुपये ) आय प्रस्तावित जबकि श्री केदारनाथ धाम हेतु 622432425 ( बासठ करोड़ चौबीस लाख बत्तीस हजार चार सौ पच्चीस) आय का बजट प्रस्तुत किया गया। दोनों धामों हेतु 974600026( सत्तानबे लाख छयालीस हजार छब्बीस रूपये) व्यय प्रस्तावित किया गया है।

 

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बजट में यात्री सुविधाओं पर जोर दिया गया है। मंदिरों का रख -रखाव, जीर्णोद्धार सहित पूजा एवं भोग व्यवस्था, विश्रामगृहों की साज -सज्जा, नवनिर्माण, ई-आफिसों की स्थापना, सदावर्त राशि, बदरीनाथ, केदारनाथ में अवस्थापना सुविधाओं, कार्यालय आवासों के निर्माण, प्रचार- प्रसार, कर्मचारियों के कल्याण, समिति द्वारा संचालित संस्कृत विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास आदि पर फोकस किया गया है।

 

मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने बजट 2024-25 की प्रस्तावना रखते हुए बताया कि गत वर्ष बीकेटीसी को 92,36,29,294 ( बयानबे करोड़ छत्तीस लाख उनत्तीस हजार दो सौ चौरानबे रुपये की आय हुई, जिसके मुकाबले 75,78,05,803 ( पिछत्तर करोड़ अठत्तर लाख पांच हजार आठ सौ तीन) रूपये का व्यय हुआ। बैठक बजट पर विस्तृत चर्चा के बाद सर्व सम्मति से पारित कर दिया गया।

 

मंदिर समिति के धार्मिक सेवा संवर्ग सेवा नियमावली 2024 के तहत भर्ती प्रक्रिया एवं नियमानुसार वेदपाठी, पोतीत, पुजारी आदि पदों पर नियुक्ति के संबंध में विचार-विमर्श हुआ। यात्राकाल में व्यवस्था/प्रबंधन/साफ-सफाई के दृष्टिगत अधिक कार्मिकों की तैनाती पर चर्चा हुई।

 

यात्री सुविधाओं के विकास के लिए प्रदेश सरकार को दस करोड़ की धनराशि

बीकेटीसी की बजट बैठक में केदारनाथ व बदरीनाथ यात्रा मार्ग और धामों में विभिन्न यात्री सुविधाओं के विकास के लिए दस करोड़ की धनराशि प्रदेश सरकार को देने का निर्णय लिया गया। इस धनराशि के लिए रुद्रप्रयाग व चमोली के जिलाधिकारी शासन के माध्यम से बीकेटीसी को प्रस्ताव उपलब्ध कराएंगे।

 

श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद

बैठक में ध्वनिमत से अयोध्या श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव पारित हुआ। प्रस्ताव में कहा गया कि पांच सौ वर्षों के अनथक संघर्षों व तमाम लोगों के बलिदानों के परिणामस्वरूप यह ऐतिहासिक क्षण आया है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश सरकार का भी बीकेटीसी बोर्ड ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

आगामी चारधाम यात्रा की वृहत्त तैयारियों के मार्गदर्शन हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश सरकार का बीकेटीसी बोर्ड ने धन्यवाद ज्ञापित किया आशा व्यक्त की कि आगामी यात्रा वर्ष में तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...