Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड सहकारी संस्थागत सेवामण्डल नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी

सहकारी संस्थागत सेवामण्डल नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी

  • सहकारिता में निष्पक्ष व पारदर्शिता से होगी भर्तियां
  • युवाओं को मिलेंगे समान अवसर, योग्यता बनेगी सफलता का आधार

देहरादून, 14 अगस्त 2025

सहकारिता विभाग के अंतर्गत होने वाली नियुक्तियां अब पूरी पारदर्शिता के साथ होगी। इसके लिये राज्य कैबिनेट ने “उत्तराखंड सहकारी संस्थागत सेवामंडल नियमावली” को मंजूरी दी है। राज्य सरकार का यह निर्णय न केवल प्रदेश के युवाओं को समान अवसर की गारंटी देगा, बल्कि भर्ती प्रक्रिया में पक्षपात, भ्रष्टाचार और दबाव की संभावना को भी समाप्त करेगा। सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि विभाग में विभिन्न पदों पर नियुक्त को वर्ष 2001 में लागू नियमावली की जगह अब आधुनिक, पारदर्शी और अंतरराष्ट्रीय मानकों से मेल खाती व्यवस्था लागू हो जायेगी। नई नियमावली में कई प्रावधान किये गये है।

नई नियमावली के मुख्य प्रावधान

  • राज्य और जिला सहकारी बैंकों सहित सभी सहकारी समितियों में भर्ती प्रक्रिया पूर्णत: पारदर्शी और निष्पक्ष होगी।
  • कार्मिकों के कैडर प्रबंधन, सेवा संबंधी नीतियों का निर्माण, प्रशिक्षण और अनुशासनात्मक नियंत्रण में व्यापक सुधार।

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, “प्रदेश सरकार का संकल्प है कि हर नियुक्ति केवल और केवल योग्यता के आधार पर होगई। IBPS जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थान से भर्ती कराने का निर्णय हमारी पारदर्शिता, ईमानदारी और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह कदम युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और उज्जवल बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।” डॉ रावत ने स्पष्ट किया कि “योग्यता और पारदर्शिता ही हमारी भर्ती प्रक्रिया की नींव है। हमारा लक्ष्य है कि प्रतिभा को उसका उचित सम्मान और अवसर मिले, बिना किसी भेदभाव या पक्षपात के।”  यह ऐतिहासिक निर्णय न केवल उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक नई आशा का संचार करेगा, बल्कि प्रदेश को भ्रष्टाचारमुक्त, जवाबदेह और वैश्विक मानकों के अनुरूप प्रशासन की दिशा में आगे ले जाएगा। सहकारिता विभाग की यह पहल आने वाले समय में सुशासन की मिसाल बनकर पूरे देश के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करेगी।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...