Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड दो दिवसीय कुमाऊं दौरे पर कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, हल्द्वानी...

दो दिवसीय कुमाऊं दौरे पर कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, हल्द्वानी व अल्मोडा़ मेडिकल कॉलेज में करेंगे एमआरआई मशीन का लोकार्पण

कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत दो दिवसीय कुमाऊं मंडल के दौरे पर हैं। अपने भ्रमण के दौरान वह राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के बेस अस्तपाल में नव स्थापित एमआरआई मशीन का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह नैनीताल जनपद में जिलाधिकारी उपस्थिति में डेंगू एवं सिकल सेल एनिमिया रोग के नियंत्रण एवं बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेंगे, जबकि अल्मोड़ा में डा. रावत आपदा के दृष्टिगत जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। कुमाऊं भ्रमण के दौरान वह अन्य विभिन्न कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करेंगे।

कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि वह 24 व 25 जुलाई को कुमाऊं मंडल के दौरे पर रहेंगे। अपने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान डा. रावत अपने से सम्बंधित विभागों की ताबड़तोड बैठक लेंगे। डा. रावत ने बताया कि सोमवार को वह रूद्रपुर में नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर जनपद के सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठे लेंगे। इसके उपरांत वह हलद्वानी में एम.बी.पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही वह उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक लेंगे।

इस उपरांत वह राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार देते हुये मेडिकल कॉलेज में नव स्थापित एमआरआई मशीन का लोकार्पण करेंगे। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत के अथक प्रयासों से प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों एवं जिला अस्पतालों को चिकित्सकीय सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में लोकार्पण कार्यक्रम के उपरांत डा. रावत उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे तदोपरांत वह उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक भी लेंगे। इसके बाद वह नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक लेंगे।

मंगलवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत अपने प्रभार वाले जनपद अल्मोड़ा पहुंचेंगे जहां वह आपदा के दृष्टिगत जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग की तैयारियों एवं राहत व बाचव कार्यो की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके उपरांत वह राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के बेस चिकित्सालय में नव स्थापित एमआरआई मशीन का लोकार्पण करेंगे। जबकि शाम को वह सर्किट हाउस काठगोदम में डेंगू की रोकथम को लेकर रेखीय विभागों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह जिलाधिकारी नैनीताल की उपस्थिति में सिकल सेल एनीमिया रोग के नियंत्रण, बचाव व पजागरूकता अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...