Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और सांसद प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह ने मसूरी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और सांसद प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में किया जन सम्पर्क, भाजपा के पक्ष में की मतदान की अपील

  • मसूरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के समर्थन में आयोजित बैठक को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीने किया संबोधित
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और सांसद प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गल्जवाड़ी, अनारवाला, विलासपुर कांडली में किया जन सम्पर्क, भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और भाजपा सांसद प्रत्याशी महारानी माला राज्यलक्ष्मी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गल्जवाड़ी, अनारवाला और विलासपुर कांडली में जनसंपर्क व बैठक की तथा 19 अप्रैल को बीजेपी के पक्ष में मतदान की अपील की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और माला राज्यलक्ष्मी शाह ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गल्जवाड़ी के बूथ संख्या 126 और 127 तथा अनारवाला ग्राम पंचायत के अनारवाला बूथ संख्या 121 और 122 और विलासपुर कांडली सहित विभिन्न क्षेत्रो में जनसंपर्क एवं जनसभा को सम्बोधित किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र से माला राज्यलक्ष्मी शाह को पिछली बार से दुगने अंतर से जीत दिलाने का भरोसा दिलाया और क्षेत्रवासियों से महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने की अपील की ओर लोगों को अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया।

भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए हमें मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है। मोदी सरकार ही भारत के सुनहरे भविष्य की गारंटी है। मोदी सरकार वादों को पूरा करने की गारंटी है। विगत वर्षों में हमारी सरकार ने जो कहा वह किया है। हमारी सरकार ने गांव, गरीब, किसान, वंचित सभी की चिंता करते हुए उनके उत्थान के लिए योजनाएं बनाई हैं। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं भारत के नागरिकों की खुशहाली की गारंटी हैं। यही समय है सही समय है। जब हमें पुनः राष्ट्रवादी सरकार को चुनना है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ को मजबूत करना है। अपने बूथ में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक कर कमल के सामने का बटन दबाने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कांडली क्षेत्र से दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण कराई।

 

इन लोगों ने की भाजपा ज्वाइन

शेर बहादुर, श्याम राय, नागेंद्र बहादुर खड़का, दल बहादुर गुरुंग, बाबूराम शर्मा, देवेंद्र, दिनेश गिरी, रघुमान श्रेष्ठ, पदम बहादुर थापा, ओम बहादुर क्षेत्री, देवेंद्र सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह आदि।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...