Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

देहरादून, 17 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मसूरी रोड़ के क्षतिग्रस्त पुल में वैली ब्रिज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त, विजय कॉलोनी, नेशविला रोड, भंडारगांव, गजियावाला, इंद्रानगर, गल्जवाड़ी, सरखेत, मकडेती, केरवान गांव और जनपद टिहरी के कुमाल्डा गांव भी पहुंचें। निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने प्रभावितों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

 

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गाजियावाला में वास आऊट सड़क ओर क्षतिग्रस्त पुल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पुल के सुरक्षात्मक कार्य शीघ्र करने ओर वास आऊट हुई सड़क के पुनर्निमाण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में बिजली और पानी की आपूर्ति से जुड़े सभी कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए ताकि जनता को किसी प्रकार की समस्या न हो।

 

इस दौरान उन्होंने मकडेती गांव निवासी अजय कुमार को सहायता राशि का चेक भेंट किया। मंत्री जोशी ने आपदा से प्रभावित परिवार को राशन की किट भी प्रदान की। उल्लेखनीय है कि आपदा में अजय कुमार के माता-पिता अनिल कुमार एवं जया देवी की दुखद मृत्यु हो गई थी। इसके अतिरिक्त कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनपद टिहरी के कुमाल्डा गांव में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त पुल का भी निरीक्षण किया गया।

 

मंत्री जोशी ने कहा कि प्रभावित परिवारों तक खाद्य सामग्री, राशन किट और अन्य आवश्यक वस्तुएं तत्काल पहुँचाई जाएं। उन्होंने अधिकारियों को राहत शिविरों में रहने वाले लोगों के लिए स्वच्छ पेयजल, भोजन, चिकित्सा सुविधा और बच्चों की शिक्षा की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की मरम्मत के कार्यों में तेजी लाने और गांवों तक संपर्क मार्ग सुचारू रखने पर विशेष जोर दिया।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के क्रम में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फुलेत गाँव में आपदा प्रभावितों तक राहत सामग्री पहुँचाई गई। दुर्गम मार्ग और भूस्खलन के कारण सड़क संपर्क बाधित होने से प्रभावित ग्रामीणों तक हेलिकॉप्टर के माध्यम से राशन पहुँचाया गया।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...