Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड कौसाम्ब और उत्तराखंड सरकार द्वारा मिलेट्स पर आधारित एक राष्ट्रीय सम्मेलन का...

कौसाम्ब और उत्तराखंड सरकार द्वारा मिलेट्स पर आधारित एक राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्यमंत्री धामी करेंगे शुभारंभ

राज्य कृषि विपणन बोर्डों की राष्ट्रीय परिषद के चेयरमैन एवं प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को विधानसभा में कौसाम्ब द्वारा 11 से 13 अप्रैल तक मिलेट्स की संभावनायें और अवसर पर आधारित राष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन के संबंध में प्रेस वार्ता की।

मंत्री गणेश जोशी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व के चलते संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप में घोषित किया है। जिसके दृष्टिगत उत्तराखंड में पहली बार 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक मसूरी में कौसाम्ब और उत्तराखंड राज्य द्वारा मिलेट्स पर आधारित एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। मंत्री जोशी ने कहा इस राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल सहित विभिन्न राज्य कृषि विपणन बोर्डों के अध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने कहा भारत के विभिन्न राज्य कृषि विपणन बोर्डों अर्थात असम, गोवा, तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर आदि से कुल 50-60 प्रतिनिधि भाग लेंगे ।

मंत्री ने कहा इस सम्मेलन में मिलेट पर काम करने के लिए एक मैनेज्ड वे विकसित करने के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय सम्मेलन को भारतीय मिलेट अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद, भारतीय चिकित्सा संयंत्र विपणन संघ, कृषि क्षेत्र के विशेषज्ञों सहित एडी पोर्ट्स ग्रुप के वरिष्ठ वैज्ञानिक सम्बोधित करेंगे। सम्मेलन में मिलेट्स के बारे में विचारों का आदान-प्रदान होगा और तकनीकि सत्रों में प्रतिनिधियों के बीच इस सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा होगी। इसके अलावा मिलेट्स की उपयोगिता और किसानों की आय को बढ़ाने के सम्बन्ध में भी इस सेमिनार में विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही सभी राज्यों के अतिथि, अपने-अपने राज्य में मिलेट्स पर हो रहे कार्यों को विस्तार से बताऐंगे और मिलेट उपज को बढ़ावा दिये जाने के लिए क्या रणनीति अपनायी गयी है इसे भी सभी प्रदेशों के साथ साझा करेंगे तथा मिलेट्स की उपयोगिता और किसानों की आय को बढ़ाने के सम्बन्ध में भी इस सेमिनार में विस्तार से चर्चा होगी।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखंड में पहली बार “मिलेट की सम्भावनाओं और अवसर पर आधारित राष्ट्रीय स्तर की गोष्ठी करवाने का मुझे सौभाग्य मिला है। इस कार्यक्रम के लिए कौसाम्ब के साथ उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। उन्होंने कहा पूरे विश्व में मोटे अनाज को लेकर एक नई अलख जली है और प्रधानमंत्री मोदी जी के दूरगामी सोच को परिलिक्षित करते हुए भारत में श्रीअन्न को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल है। मंत्री ने कहा मुझे यह भी बताते हुए अत्यधिक हर्ष हो रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने दो बार मिलेट भोज का आयोजन किया है।

प्रदेश विभिन्न सम्मेलनों और सेमिनारों का आयोजन के माध्यम से मिलेट्स का प्रचार-प्रसार सहित कृषकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मंत्री जोशी ने कहा उत्तराखण्ड में भी मिलेट उपज की खरीद स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से भी की जा रही है। इसे एसएचजी ग्रुपों से जुड़ी हुई महिलाओं को भी लाभ दिया जाएगा।

उन्होंने भारत सरकार का भी आभार प्रकट करते हुए कहा केंद्र सरकार द्वारा भारतीय सेना के लिए कुल क्रय किये जाने वाले राशन में 25 प्रतिशत की हिस्सेदारी मोटे अनाज की तय की है। मंत्री ने कहा उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां सरकार ने मिलेट्स के तहत मडुवे का न्यून्तम समर्थन मूल्य 35.78 रुपये तय किया है और पी०डी०एस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को वितरण किया जा रहा है। मंत्री जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा निश्चित ही यह राष्ट्रीय सम्मेलन किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...