Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड कांग्रेस ने जयहिंद यात्रा को राजनैतिक मंच बना दिया है : खजान...

कांग्रेस ने जयहिंद यात्रा को राजनैतिक मंच बना दिया है : खजान दास

  • जनता राष्ट्रभक्ति और राजनीति में फर्क जानती है, समय पर कांग्रेस को सबक सिखाना तय

 

भाजपा ने कांग्रेस पर जयहिंद यात्रा के मंच का राजनैतिक इस्तेमाल का आरोप लगाया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपुर विधायक खजान दास ने कहा, बहुत शर्मनाक है कि देशभक्ति के नाम पर आयोजित ऐसे कार्यक्रम में भी उनके नेता जमकर राजनैतिक बयानबाजी कर रहे हैं। जनता राष्ट्रभक्ति और राजनीति में फर्क जानती है, लिहाजा वह कांग्रेस को उनकी दोगली राजनीति के लिए समय आने पर अवश्य सबक सिखाएगी।

 

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, आज समूचा देश पाकिस्तान को दिए मुंहतोड़ जवाब के उत्साह में मग्न है। चारों तरफ सभी देशवासी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी सेना के शौर्य की जय जयकार कर रहे हैं। इसी जश्न में सहभागिता करते हुए भाजपा भी सामाजिक संस्थाओं द्वारा निकाली जा रही तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में शामिल हो रही है। यह कार्यक्रम पूरी तरह से अराजनैतिक है और पार्टी कार्यकर्ता उसमें सहयोग की दृष्टि से शिरकत कर रहे हैं।

 

उन्होंने कांग्रेस पर परोक्ष रूप से आरोप लगाया कि कुछ लोगों को देश और सेना की यह सफलता भी हजम नही हो रही है। उनके बड़े बड़े नेताओं द्वारा एक के बाद एक लगातार ऐसे बयान दिए जा रहे हैं, जिससे सेना का शौर्य बदनाम होता है और दुश्मन देश को उसका फायदा मिलता है। उनकी पार्टी से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, पूर्व सीएम चन्नी आदि तमाम नेताओं के बयान पाकिस्तान के लिए कवर फायर का काम कर रहे हैं।

 

वहीं कांग्रेस की जयहिंद यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि खजान दास ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सेना और सरकार की भूमिका की तार्किक आलोचना करना उनके लिए संभव नहीं है। यही वजह है कि यात्रा, जयहिंद के नाम निकालना उनकी मजबूरी है। लेकिन बेहद अफसोसजनक और शर्मनाक है कि उसमें भी अधिकांश समय कांग्रेस नेता, राजनैतिक आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। कोई प्रदेश सरकार को कोसकर अपनी राजनैतिक रोटी सेकता है तो कोई पार्टी कीअंदरूनी बयानबाजी से अपने विरोधियों से स्कोर सेटल करने में लगा रहता है। आज देश दुनिया में भारतीय सेना के सामर्थ्य, दक्षता और जाबांजी की तारीफ हो रही है। वहीं भारतीय सांसदों का प्रतिनिधिमंडल विदेश में कूटनीतिक मोर्चे पर फतह हासिल कर रहा है। लेकिन कांग्रेस देशभक्ति के नाम पर निकाली जाने वाली यात्रा में भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है।

 

उन्होंने कटाक्ष किया कि लगातार जनता द्वारा नकारे जाने के बाद, कांग्रेस वैचारिक और सैद्धांतिक शून्यता पर पहुंच गई है। यही वजह है कि उनके नेताओं को राष्ट्रभक्ति और राजनीति में कोई फर्क दिखाई नही दे रहा है। लेकिन प्रदेश की देशभक्त जनता इस दोगलेपन को अच्छी तरह से पहचानती है और समय आने पर चुनावों में उचित जवाब देगी।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...